Uttarakhand News

पहाड़ की बेटी ने किया ऐसा कमाल, की झूम उठा सारा बॉलीवुड

देहरादूनः वैसे तो बॉलीवुड में काम करने की चाह सभी रखते हैं। लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपने हुनर से बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है देवभूमि की बेटी ने। देहरादून जिले के जौनसारी की बेटी प्रिंयका नेगी इंडियन आइडल फेम बॉलीवुड सिंगर हैं। प्रिंयका ने अपनी जादुई आवाज से बॉलीवुड में अपनी एक बड़ी पहचान बनाई है। संगीत और गायिकी के क्षेत्र में प्रिंयका को शंघाई (चीन) में एशियन बेव पाईनर ऑफ इंडिया अवार्ड-2012 और बेस्ट लाइव परफार्मर अवार्ड-2018 जैसे बड़े पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

बता दें कि ‘रोमियो एंड बुलेट’, ‘फेमस’, ‘खामियाजा’ व ’72-आवर्स’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों और कई सुपरहिट एलबमों में प्रिंयका ने अपनी गायिकी का जादू बिखेरा है। देहरादून जिले के कालसी ब्लॉक स्थित रानीगांव-साहिया निवासी प्रियंका नेगी ने अपनी गायकी की शुरुआत इंडियन आइडल सीजन-फोर से की। प्रियंका के पिता आइएस नेगी ओएनजीसी में वरिष्ठ अधिकारी हैं। वहीं उनकी मां इंद्रा नेगी गृहणी है। प्रियंका परिवार में सबसे बड़ी है। बचपन से ही संगीत और गाने की शौकीन प्रियंका ने घर पर ही रियाज कर अपनी गायिकी की शुरुआत की।

प्रियंका ने हिंदी, अंग्रेजी, जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिमाचली, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती व तेलगु भाषा में कई गीत गाए हैं। कई सुपरहिट हिंदी और पंजाबी एलबमों में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा है। प्रियंका को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। इन दिनों प्रियंका की नई पंजाबी एलबम ‘काला जोड़ा’ और ‘अंखियां’ यू-टूयूब पर वायरल हो रही है। प्रिंयका ने बचपन से जो सपना देखा उसे पूरा कर दिखाया। बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम अपने नाम करना कोई आसान बात नही हैं। लेकिन उन्होने सारी कठिनइयों को मात देकर अपने सपने को साकार किया। और परिवार और पूरे राज्य का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ेंः शतक से चूका लेकिन उत्तराखण्ड की जीत में चमका गौलापार का कमल कन्याल

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः आदमखोर गुलदार ने 10 साल की बच्ची को बनाया अपना निवाला

यह भी पढ़ेंः अच्छी खबर, बेंगलुरु के साथ मजबूत होगा उत्तराखंडी कनेक्शन

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, प्रिंसिपल ने छात्रा से की अश्लील हरकत

To Top
Ad