Uttarakhand News

रुड़की में गजब हो गया,दहेज में मांगी बाइक,तो दुल्हन पक्ष ने पूरी बरात को बनाया बधंक

रुड़की में गजब हो गया,दहेज में मांगी बाइक,तो दुल्हन पक्ष ने पूरी बरात को बनाया बधंक

देहरादूनः हमारे देश में दहेज प्रथा एक कलंक है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन दहेज की वजह से ना जाने कितनी बेटियों को इसका खामियाजना भूगतना पड़ता है। बेटियों पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाता है, अगर वे नहीं लातीं तो उनसे गलत सलूक किया जाता है। पर रुड़का से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया। जहां निकाह की रस्म के दौरान दूल्हे के दहेज में बाइक की डिमांड करने से नाराज दुल्हन पक्ष ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

बता दें कि कलियर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी एक युवती का रिश्ता सहारनपुर निवासी एक युवक से तय हुआ था। मंगलवार को दूल्हा समेत दस लोग बरात लेकर गांव पहुंचे। इस दौरान निकाह की रस्म हो रही थी। आरोप है कि दूल्हे ने रस्म के बीच में ही दहेज में बाइक की मांग कर दी। इस पर दुल्हन पक्ष ने नाराजगी जताई। आरोप है कि दूल्हा दहेज में बाइक मिलने पर ही निकाह की रस्म करने की जिद पर अड़ गया। इससे नाराज दुल्हन पक्ष और ग्रामीणों ने दूल्हा सहित पूरी बरात को बंधक बना लिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई भी हो गई। किसी ग्रामीण ने सूचना कलियर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों की समझौते को लेकर पंचायत हुई। बाद में दूल्हा बिना बाइक के ही निकाह करने को राजी हो गया, लेकिन दुल्हन ने शादी के लिए साफ इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन लिए ही वापस सहारनपुर लौट गई।

To Top