Uttarakhand News

एप में रख सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, नहीं कटेगा चालान

देहरादून: लोगों को अब राशन कार्ड और अटल आयुष्मान कार्ड साथ में रखने के झनझट से छुटकारा मिलेगा। राशन कार्ड और अटल आयुष्मान कार्ड अब डिजिटल लॉकर एप में भी उपलब्ध होगा। इस सेवा को शुरू करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इस विषय पर स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति विभाग की एक बैठक होनी है। इसके बाद राशन और आयुष्मान कार्ड को डिजिटल लॉकर एप से लिंक की योजना तैयार की जाएगी। डिजिटल लॉकर के कई फायदे भी हैं। कई बार हम अपना ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट अपने साथ रखना भूल जाते हैं और अगर ये दस्तावेज एप पर होंगे तो चालान से बचा जा सकेगा। डिजिटल लॉकर से दस्तावेज दिखाने पर पुलिस चालान नहीं काट सकती है। पिछले वर्ष सरकार ने डिजिटल लॉकर में दस्तावेजों को मान्य करने की अधिसूचना जारी कर दी थी। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से अब तक 13 जिलों में यातायात पुलिस को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है। 

बता दें कि प्रदेश में डिजिटल लॉकर में पंजीकरण कराने वालों की संख्या 1.04 लाख है। डिजिटल लॉकर में जारी होने वाले सभी दस्तावेज मान्य होंगे। देश में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल लॉकर की योजना को शुरू किया गया। इसके अंतर्गत अगर किसी व्यक्ति के दस्तावेज डिजिटल एप में मौजूद है तो उसे हार्ड कॉपी अपने साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है।

 केंद्र सरकार ने इस एप के साथ अभी तक 322 अलग-अलग प्रकार के सर्टिफिकेट को जोड़ा है। इस लिस्ट में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण सर्टिफिकेट, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, टेलीफोन बिल, शैक्षिक प्रमाण पत्र, गैस कनेक्शन समेत तमाम सर्टिफिकेट शामिल है। इन सभी के बाद प्रदेश में अब राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड को भी डिजिटल लॉकर से जोड़ने की तैयारी है। डिजिटल लॉकर क्रियान्वयन में उत्तराखंड का देश में 17 वां स्थान है। 

डिजिटल लॉकर एप के उपयोग के बारे में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव आरके सुधांशु का कहना है कि प्रत्येक विभाग की सेवाओं को इस एप से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड को जल्द डिजिटल लॉकर एप से जोड़ा जाएगा। डिजिटल लॉकर एक ऐसी सेवा है, जिसके माध्यम से व्यक्ति के हर समय अपने दस्तावेज साथ लेकर चल सकता है। इसके लिए असली दस्तावेज रखने की जरूरत नहीं है।

प्रदेश में डिजिटल लॉकर से जारी सर्टिफिकेट 

प्रमाण पत्र                संख्या
स्थायी निवास         487410
आय प्रमाण पत्र        391052
जाति प्रमाण पत्र        283143
चरित्र प्रमाण पत्र        56574
मृत्यु प्रमाण पत्र            10046
जन्म प्रमाण पत्र            51666
पेंशन सर्टिफिकेट            1985
स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र    689

ह भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में हल्द्वानी, बुधवार को 6 में पढ़ने वाले छात्र की मौत

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बस, ऑटो और टैक्सी चालक की हड़ताल, लोगों को हो रही है परेशानी

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी लाइवः तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, पुलिस ने इस तरह बचाई जान

यह भी पढ़ें:दर्दनाक सड़क हादसाः बाइक रपटने से हल्द्वानी के छात्र की मौत

यह भी पढ़ें:50 रुपए की सब्जी के चक्कर में हल्द्वानी में युवक का कट गया 10 हजार का जुर्माना


To Top