Uttarakhand News

उत्तराखण्ड बड़ी खबर: वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन, अमेरिका में चल रहा था इलाज

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड के वित्तमंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया है। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। अमेरिका में उनका इलाज चल रहा था। वित्त के अलावा वह  राज्य सरकार में संसदीय- पेयजल एवम स्वछता- आबकारी- विधायी- भाषा – गन्ना विकास एवम चीनी उद्योग मंत्रालय मंत्री भी थे।

फरवरी में बजट पेश करने के दौरान भी वो बेहोश हुए थे और उसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई है। उनकी पहचान एक ईमानदार नेता के तौर पर होती थी। फिलहाल वो किस बीमारी से पीडित थे इस बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

साल 2017 में जब भाजपा ने राज्य में सत्ता हासिल की थी तो वो मुख्यमंत्री रेस में भी शामिल थे। उन्होंने साल 2017 में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। पंत सबसे पहले पिथौरागढ़ विधानसभा से 2002 से 2007 तक निर्वाचित हुए थे।प्रकाश पंत की बीमारी के चलते वित्त विभाग सीएम त्रिवेंद्र रावत संभाल रहे थे। उनके निधन की खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उत्तराखण्ड राजनीति से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सरकार ने पंत जी के निधन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

बता दें कि वे कुछ दिन पहले ही वे इलाज के लिए अमेरिका गए थे। इससे पहले पंत दिल्ली स्थित राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में भी कुछ दिन भर्ती रहे थे। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उनके आकस्मिक निधन से पिथौरागढ़ समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

 

ये है उनका प्रोफाइल

नाम    प्रकाश पन्त
पिता का नाम    मोहन चन्द्र पन्त
माता का नाम    कमला पन्त
पत्नी का नाम    चन्द्रा पन्त
जन्म तिथि    11.11.1960
स्थाई पता    ग्राम खड़कोट, पो.ऑ. पिथौरागढ़, जनपद पिथौरागढ़
शिक्षा    स्नातक, डिप्लोमा इन फ़ार्मेसी
सामाजिक यात्रा    1984 सरकारी सेवा में स्वच्छन्द रूप से समाज सेवा न कर पाने के कारण पद से त्यागपत्र दिया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आदर्श    पंडित दीन दयाल उपाध्याय

अभिरूचि    साहित्य :
एक आवाज ( काव्य संग्रह)
प्रराब्द ( काव्य संग्रह)
एक थी कुसुम ( कहानी )
आदि कैलाश यात्रा ( यात्रा वृतांत )
मैं काली नदी
खेल
राष्ट्रीय निशानेबाजी में रजत पदक (जी०बी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता कोयम्बटूर वर्ष 2004)
राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक वर्ष (2004)
भ्रमण    चीन, जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्राजील, इंग्लैंड, मलेशिया, दुबई, मोरिसस
आत्मकथन    नर सेवा, नारायण सेवा
लक्ष्य    अंतिम व्यक्ति के जीवन में सुधार लाना

राजनीतिक करियर

-1977 में छात्र राजनिति में सक्रिय, सैन्य विज्ञान परिषद में महासचिव, श.स्नातकोत्तर महासचिव।

-1988 नगर पालिक परिषद पिथौरागढ़ में सदस्य निर्वाचित।

-1998 विधानसभा उत्तरप्रदेश में सदस्य निर्वाचित।

-2001 में प्रथम विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड।

-2002 पिथौरागढ़ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित।

-8 मार्च 2007 से द्वितीय निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री।

-18 जुलाई 2017 से अब तक चतुर्थ निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री।

To Top