Uttarakhand News

उत्तराखंड में शादी समारोह के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली लगने से युवक की मौत

रुद्रपुरः ऊधमसिंह नगर में बाजपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां गांव बेरिया दौलत में शादी समारोह के दौरान डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस दौरान सीने में गोली लगने से डीजे ऑपरेटर युवक की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर शादी समारोह में हड़कंप मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि शुक्रवार देर रात करीब दस बजे 10 केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेरिया दौलत निवासी गुरप्रीत सिंह का शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। डीजे ऑपरेटर युवक ने डीजे को समेट कर बंद कर दिया। इस पर शादी में आए कुछ युवक हल्ला मचाने लगे। और इसी बीच कुछ युवकों ने तंमचे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से डीजे ऑपरेटर अवतार सिंह (20) पुत्र सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। डीजे ऑपरेटर अवतार सिंह को गंभीर अवस्था में बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

गोली चलने से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस के अनुसार आरोपी गांव बेरिया दौलत का ही रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाजपुर सीएचसी की मोर्चरी में रख दिया है। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद से ही युवक के घर में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ेंः हर कोई लेगा आशीर्वाद, मोबाइल पर होंगे चारधाम के दर्शन, live आरती दिखाएगा JIO

यह भी पढ़ेंः सावधान! 30 मार्च से पहले करा लें अपने वाहनों को चेक,वरना भरना पड़ेगा मोटा जुर्माना

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी पहुंचे सीएम रावत,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध,दिखाए काले झंडे

यह भी पढ़ेंः झंड़ा ऊंचा रहे हमारा, बेटियों ने वर्ल्ड टी- 20 में विरोधियों को फिर चटाई धूल

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में चल रही इस बड़ी गड़बड़ी का रेनू अधिकारी ने किया भंडाफोड़

To Top