Nainital-Haldwani News

परिवहन निगम तैयार, घर पहुंचाए जाएंगे नैनीताल जिले के लोग, चालकों को अलर्ट जारी

हल्द्वानी: राज्य में फंसे लोगों को निकालने की तरफ सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। सबसे पहले अपने ही राज्यों में दूसरे जिलों के फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। इस क्रम में परिवहन निगम ने भी तैयारी कर ली है और बस हरी झंड़ी का इंतजार किया जा रहा है। 22 मार्च से यातायात सेवा बंद है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देहरादून ( Dehradun) में करीब 2178 लोग फंसे हुए हैं। सरकार ने इसका डाटा तैयार करवाकर, उन्हें घर पहुंचाने की तैयारी कर ली है। तैयार की गई लिस्ट परिवहन विभाग को दे दी गई है।

देहरादून में लॉकडाउन के बाद से अल्मोड़ा के 75, बागेश्वर के 45, चमोली के 316, चंपावत के 19, हरिद्वार के 193, नैनीताल के 132, पिथौरागढ़ के 89, पौड़ी गढ़वाल के 403, रुद्रप्रयाग के 212, टिहरी के 369, ऊधमसिंह नगर के 87 और उत्तरकाशी के 238 लोग फंसे हुए हैं। सभी को वापस लेने की तैयारी निगम अधिकारी अब इन लोगों को विभिन्न जिलों में पहुंचाने की तैयारियां शुरू कर दी है। सरकार द्वारा फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए एक लिंक जारी किया गया है। इसके अलावा कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। वैसे बी गृह मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइन में कहा था कि फंसे हुए लोगों को बसों के माध्यम से घर पहुंचाया जाएगा। इस बारें में परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि निगम के स्तर से बसों को तैयार करने के साथ ही चालकों, परिचालकों को अलर्ट कर दिया है। जैसे ही आदेश मिलने के बाद फंसे हुए लोगों को घर पहुंचा दिया जाएगा।

यहां करें रजिस्ट्रेशन….

https://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php

1)9557194828
2)8476824218
3)7017082637
4)7983129119
5)8279577133
6) 7906434586
7) 8979376382
8) 9045394752
9) 9045184752
10) 9045134752
11) 9389930624
12) 9389939866
13) 9410203292
14) 9045014752
15) 938991906
सरकार ने कुछ और दूरभाष नंम्बर उपलब्ध कराए हैं…

To Top
Ad