Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस को सलाम, मोबाइल बना महिलाओं का सुरक्षा कवच, शेयर करें

देहरादूनः महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस आए दिन बड़े कदम उठाती है। उत्तराखंड पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए एक और पुख्ता कदम उठाया है। अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शरू की गई है।

अशोक कुमार का कहना है कि महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा में महिला, युवती और छात्राएं मोबाइल नम्बर 9411112780 पर व्हट्सएप के जरिए से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। इस नम्बर पर कोई भी वारदात और समस्या से संबंधित मैसेज, फोटो या वीडियो व्हट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हट्सएप में आए इस मैस्ज पर पीड़ित महिला से संबंधित जनपद में जानकारी देगी। इस पर जनपद के संबंधित थाने की ओर से तुरंत कार्यवाही की जाएगी।

इस सेवा से यह होंगे फायदेः

महिलाएं और युवतियां अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ औप घटना का वीडियो, फोटो और मैसेज पुलिस को बेज पाएंगी।

विपरीत परिस्थिति में शिकायत नहीं देने पर सिर्फ मैसेज या वीडियो से भई पुलिस पीड़िता तक पहुंच सकेंगी।

लोकलाज के चलते थाने नहीं जाने वाली पीड़ित महिलाओं को भी शिकायत देने में काफी आसानी होगी।

To Top
Ad