Uttarakhand News

नैनीताल के हिमांशु ने मारा PCS 2016 टॉप, युवाओं को प्रेरित करेगी संघर्ष की कहानी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा-2016 का फाइनल रिजल्ट सामने आ गए हैं।जिसमें नैनीताल निवासी देहरादून के जिला पंचायत अधिकारी हिमांशु कफालटिया ने टॉप मारा। हिमांशु के अलावा गौरव पांडे, जितेंद्र वर्मा, कुमकुम जोशी, संदीप कुमार डिप्टी कलेक्टर बनें हैं। वहीं पुलिस उपाधीक्षक के लिए 17 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में पीसीएस के अन्य पदों पर चयन परिणाम जारी कर दिया गया है।  बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 27 मार्च को जारी कर दिया गया था। इसके साक्षात्कार 28 मई से 31 मई के बीच आयोजित कराए गए। आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से शुक्रवार की शाम को पीसीएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट https://ukpsc.gov.in/ पर अपलोड कर दिया है।

हिमांशु कफालटिया मूल रूप से तुष्राड़ गांव ओखलकांडा जनपद नैनीताल के रहने वाले हैं। उनके पिता घनश्याम कफल्टिया जूनियर हाईस्कूल के रिटायर्ड प्रधानाचार्य व मां गीता गृहणी हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपने गांन से ही की। उच्च शिक्षा के लिए उनका चयन नवोदय रुद्रपुर में हुआ। वर्ष 2006 में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर से ग्रेजुएशन किया। डिप्टी कलेक्टर बनने से पहले हिमांशु छत्तीसगढ़ में दो साल एलआइसी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी रहे। दिल्ली में एक साल विजया बैंक में क्लर्क के तौर पर काम किया। गुप्तचर विभाग व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी उनका सलेक्शन हो गया था। पर उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। 


छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

हिमांशु ने इससे पहले भी पीसीएस क्वालिफाई किया था। वह कार्याधिकारी-जिला पंचायत के पद पर कार्यरत हैं। इस पद पर रहते वह उत्तरकाशी व टिहरी में अपनी सेवा दे चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना उन्हें पूरा करना था। तीन बार सिविल सेवा के लिए साक्षात्कार दे चुके हैं। लेकिन, सलेक्शन नहीं हो पाया लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपने का पीछा करते रहे। आखिर वो पल शुक्रवार 5 जुलाई को आ ही गया। हिमांशु की पत्नी गुंजन शर्मा 2016-बैच की आइआरएस हैं। वह अभी दून में सहायक आयुक्त आयकर के पद पर कार्यरत हैं। उनके भाई रमाशंकर सीए हैं। वह पेट्रोलियम मंत्रालय में विधिक सलाहकार हैं। हिमांशु का एक तीन माह का बेटा भी है।


यह चयनित हुए पुलिस उपाधीक्षक 
पुलिस उपाधीक्षक (गृह विभाग) में अंकित कंडारी, नीरज सेमवाल, सुमित पांडे, नितिन लोहानी, अभिनव चौधरी, प्रवेज अली, विभा दीक्षित, अस्मिता ममगांई, रीना, ओशीन जोशी, विमल रावत, हर्ष वर्धिनी सुमन, वैभव सैनी, नताशा सिंह, विवेक सिंह कोटियाल, प्रशांत कुमार, निहारिका सेमवाल का चयन हुआ है। 

ये बने जिला जिला कमांडेंट होमगार्ड
जिला कमांडेंट होमगार्ड (गृह विभाग) में निर्मल जोशी, नितिन काकेरवाल चयनित हुए।

ये बने अधीक्षक कारागार
अधीक्षक कारागार (गृह विभाग) में अनुराग मलिक, सुमित त्रिपाठी चयनित हुए।

ये बने सहायक आयुक्त
सहायक आयुक्त (वित्त विभाग) में अमित कुमार, शिवांग सेठ, अभिषेक सिंह हयांकी, अविनाश दीपक चयनित हुए।

ये बने वित्त अधिकारी
वित्त अधिकारी (वित्त विभाग) में प्रणव कुमार, प्रशांत कुमार, हेम कांडपाल, स्मिता लोशाली, मनीष कुमार श्रीवास्वत, ऐकता पंजवाणी, अजय कुमार, दीपिका चौहान, आशीष कुमार खुडलानी, विदूषी भट्ट चयनित हुए।

ये बने सहायक नगर आयुक्त

सहायक नगर आयुक्त- सहायक नगर अधिकारी- अधिकारी अधिशासी श्रेणी-1 (शहरी विकास विभाग) में गौरव भसीन, आलोक उनियाल, तनवीर सिंह मारवा, सरताज सिंह मन्हास, आशुतोष सती, अंकिता जोशी, दीपिका गोस्वामी, लीना चंद्रा, विनोद कुमार चयनित हुए।

मोनिका बनी एआर
सहायक निबंधक (सहकारिता विभाग) में मोनिका चुनेरा चयनित हुए।

ये बने वाणिज्य कर अधिकारी
वाणिज्य कर अधिकारी (वित्त विभाग) में नितिन कुमार सैन, मनोज कुमार जोशी, ईशा, मुरली मनोहर जोशी, अमित दत्त चयनित हुए।

अर्षित बने बचत अधिकारी
जिला बचत अधिकारी (वित्त विभाग) में अर्षित गोंडवाल का चयन हुआ।

ये बने अल्पसंख्यक अधिकारी
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (अल्पसंख्यक कल्याण विभाग) में अंबुजा त्रिवेदी, नितेश सिंह रावत का चयन हुआ।

To Top