Uttarakhand News

उत्तराखंडः दहेज में बाइक ना मिलने पर ससुरालवालों ने किया कुछ ऐसा, उड़ जाएंगे होश

देहरादूनः हमारे देश में दहेज प्रथा एक कलंक है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन दहेज की वजह से ना जाने कितनी बेटियों को इसका खामियाजना भूगतना पड़ता है। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला हरिद्वार के लक्सर से सामने आया है। जहां ससुराल वाले बहू से दहेज में बाइक और नकदी मांग रहे थे। बहू ने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बता दें कि मामला लक्सर कोतवाली के अकौढ़ा खुर्द गांव का है। पीड़ित अनीता इसी गांव की रहने वाली है। अनीता ने बताया कि उसकी शादी 3 मार्च 2017 को देहरादून के रहने वाले सरबजीत के साथ हुई थी। सरबजीत का परिवार डोईवाला में रहता है। अनीता ने बताया कि थादी में खूब दहेज दिया गया था। लेकिन ससुराल वालों का इससे मन नही भरा। और वो दहेज में बाइक और 30 हजार रुपये मांग रहे थे। अनीता ने मांगों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। 11 नवंबर 2018 को आरोपी अनीता के घर आये। और दहेज मांगने लगे। लेकिन अनीता के परिवारवालों ने इनकार कर दिया। इसके बाद ससुराल वाले अनीता को मायके में ही छोड़ गए।

मामले के बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया था, पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता के पति सरबजीत और सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


To Top