Uttarakhand News

उत्तराखंडः अंगीठी जलाकर सो रहे पति-पत्नी की दम घुटने से हुई मौत

हल्द्वानीः पहाड़ों में पढ़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी जलाते है। लेकिन अंगीठी जलाने के वजह से कई बार हादसे भी होते है। ऐसा ही एक हादसा हुआ बागेश्वर में। जहां अंगीठी जलाकर साेए नेपाली दंपती की दम घुटने से मौत हो गई है।

बता दें कि गोपी और उनकी पत्नी कमला देवी कांडा तहसील के टकनार गांव में मजदूरी करते थे। और यहीं टेंट में रहते थे। ठंड ज्यादा होने के वजह से वजह से उन्होंने टेंट के भीतर आग जलाई थी। इसके बाद वो टेंट के अदंर ही सो गए। रात भर आग जलती रही और इस धुएं से वे बेहोश हो गए।

अगले दिन देर शाम तक टेंट में किसी भी प्रकार की कोई हलचल नहीं हुई। तो ऐसा में आसपास के लोगों टेंट के भीतर झांका तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही एसआइ यशवंत सिंह टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। और शवों का पोस्टमॉर्टम किया। 

To Top