Uttarakhand News

देवभूमि की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, 14 सितंबर को सेना भर्ती रैली

max face clinic haldwani

देहरादूनः देवभूमि की बेटियां हमेशा से ही अपने हुनर का लोहा पुरी दुनिया में मनवाती आई हैं। सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने की चाह रखने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सेना में भर्ती होकर देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाह रखने वाली बेटियों के सपनों को मिलने जा रही है उड़ान। भारतीय सेना की तरफ से महिलाओं के लिए खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

बता दें कि महिलाओं के लिए सेना में बतौर सैनिक जनरल भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। भर्ती रैली 14 सितंबर को लखनऊ में होगी। इस रैली में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड के सभी जिलों की बेटियां हिस्सा ले सकती हैं। दोनों राज्यों से करीब 4458 लड़कियां भर्ती रैली में शामिल होंगी। सेना ने 4458 महिला अभ्यर्थियों को भर्ती का एडमिट कार्ड भेज दिया गया है।

भर्ती रैली 12 सितंबर से 14 सितंबर तक चलेगी। उत्तराखंड के बेटियों के लिए 14 सितंबर को भर्ती रैली होगी। रैली लखनऊ में ही होगी। 14 सितंबर को अल्मोड़ा, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल की छात्राऐं भर्ती रैली में हिस्सा लेंगी।

बता दें कि भर्ती रैली का आयोजन लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के स्टेडियम में किया जाएगा। जो छात्राऐं परीक्षण और जांच में सफलो हो जाएंगे। उन्हे 15 सितंबर को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फिटनेस टेस्ट पास करने वालों को 27 अक्टूबर को लिखित परीक्षा देनी होगी। भर्ती रैली की अधिक जानकारी के लिए http://www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पति नशा मुक्ति केंद्र में करा रहा इलाज, पत्नी से दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बादलों ने मचाया ताडंव, बादल फटने से मकान ढहा

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पत्नी पति से वीडियो कॉल पर कर रही थी बात, हुआ कुछ ऐसा की हुई मौत

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे उन्मुक्त चंद, खुद किया ट्विट

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी नैैनीताल बैंक में फिल्मों की तरह दीवार तोड़कर घुसे चोर, हुए नाकामयाब

To Top
Ad