Uttarakhand News

दुनिया की सबसे कठिन साइकिल प्रतियोगिता में Uttarakhand के जसवंत का चयन

बनबसा: दुनिया की सबसे कठिन साइकिल प्रतियोगिता में Uttarakhand चंपावत जिले में स्थित बनबसा शहर के जसवंत सिंह मेहरा का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता फ्रांस की राजधानी पेरिस में चार साल में एक बार होती है। विश्व की सबसे मुश्किल साइकिल राइडिंग प्रतियोगिता को पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस कहा जाता है। जसवंत बनबसा ( Uttarakhand ) फागपुर के रहने वाले हैं। उनके चयन के बाद पूरे शहर में खुशी का माहौल है और लोग प्रतियोगिता के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। यह प्रतियोगिता 18 अगस्त से शुरू होगी जिसमें दुनियाभर के 80 देशों के छह हजार साइकिलिस्ट भाग लेंगे। Uttarakhand के लिए ये गौरव की बात है कि राज्य का बेटा विश्व की सबसे मुश्किल साइकिल प्रतियोगिता में भाग लेगा। पिछले कई वर्षों से उत्तराखण्ड के युवा विभिन्न क्षेत्रों में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

अपने चयन के बाद जसवंत सिंह मेहरा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि फ्रांस के शहर ब्रेस्ट से पेरिस और पेरिस से ब्रेस्ट तक की यह साइकिल राइड प्रतियोगिता 1219 किमी लंबी होगी। जो 11616 मीटर ऊंचे पहाड़ों से होकर भी गुजरेगी। इस प्रतियोगिता की शुरुआत आडेक्स क्लब पेरिसियन द्वारा साल 1891 में की थी। यह ओलंपिक से भी पुरानी प्रतियोगिता है जो चार साल में एक बार आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए उस खिलाड़ी का चयन होता है जो वर्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 1000 किमी या उससे ज्यादा की दूरी तय करता है।

27 साल के जसंवत सिंह मेहरा ने केंद्रीय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। आगें की पढ़ाई करने के लिए वो बाहर चले गए। मौजूदा वक्त में जसवंत दिल्ली स्थित मल्टीनेशनल कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस में बतौर मैनेजर 2013 काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइकिलिंग की शुरूआत वर्ष 2015 में दिल्ली के ग्रीन पार्क से देहली साइकिलिस्ट क्लब से की। जिसके हेड गौरव वाधवा है।

To Top