Uttarakhand News

उत्तराखंडः गुलदार ने पूर्व फौजी को मार डाला, जंगल में मिला आधा खाया हुआ शव

देहरादूनः राज्य में आदमखोर गुलदारों ने आतंक मचा रखा है। एक बार फिर गुलदार ने एक व्यक्ति की जान ले ली। घटना कोटद्वार की है। जहां पोखरा रेंज में आने वाले एक गांव में तेंदुए ने पूर्व सैनिक पर हमला कर दिया। हमले में पूर्व सैनिक की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया है। साथ ही गश्त के लिए वनकर्मियों की टीम भी तैनात कर दी है।

बता दें कि घटना शनिवार रात की है। अंगड़ी गांव के रहने वाले 57 साल के परवीन सिंह चौहान देर रात जरखाल गांव से अंगड़ी गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में परवीन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। और उनकी मौत हो गई। अगली सुबह गांव के कुछ लड़के जरखल गांव की तरफ घूमने जा रहे थे। तभी उन्हें रास्ते में चप्पल, टोपी और खून गिरा मिला। थोड़ी दूर पहुंचने पर उन्हें परवीन सिंह का शव दिखाई दी। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई।

पुलिस का कहना है कि परवीन सिंह के गले पर गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लोगों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित करने को कहा। परवीन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

To Top
Ad