Nainital-Haldwani News

एक नई मुसीबत, अब देवलचौड़ में देखा गया तेंदुआ, लोगों में दहशत

हल्द्वानी: शहर में तेंदुए का खौफ दिन बितने के साथ बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले तेंदुएं ने हल्द्वानी से सटे ग्रामीण इलाकों में दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा मुख्य हल्द्वानी के कई हिस्सों में तेंदुआ देखा गया है। लगातार हो रही घटनओं ने लोगों को डरा कर रख दिया है। एक बार फिर से शहर के देवलचौड़ बंदोबस्ती और सातताल क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की ख़बर है। पिछले डेढ़ महीने में हल्द्वानी के कई इलाको में तेंदुए देखे जाने की ख़बर है। कुछ समय पहले पूर्व पालम सिटी और मानपुर में तेंदुआ देखा गया था और अब देवलचौड़ बंदोबस्ती में देखा गया। ग्रामीणों का कहना है की तेंदुआ एक घर से पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया।

सातताल क्षेत्र से भी तेंदुआ देखें जाने की खबरें लगातार आ रही है। वन क्षेत्रधिकारी मनोरा रेंज बीसी मेहता का कहना है कि वन विभाग की टीम को जैसे ही सूचना मिली तभी से अधिकारी तेंदुए को पकड़ने के काम में लग गए है। जगह-जगह तेंदुए की तलाश जारी है और उसे पकड़ने के लिए पिंजरे भी बिछाए गए है। ड्रोन कैमरों का भी सहारा लिया जा रहा है। वहीं सोनकोट में दो लोगो की जान लेने वाले तेंदुए की तलाश अभी भी जारी है पर तीसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिला हैं। यह तेंदुआ आदमख़ोर हो चुका है।

इंसानी हलचल के कारण और लगातार जंगलों की कटाई से वन जीवों की आवाजाही में तेज़ी आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है की लॉकडाउन में इंसानी हलचल में कमी के कारण वन्यजीव शहरों की तरफ़ चले आ रहे है।

To Top
Ad