Uttarakhand News

उत्तराखंड की बेटी ने नहीं मानी हार, दूसरे प्रयास में पास की सिविल सेवा परीक्षा

उत्तराखंड की बेटी ने नही मानी हार, दूसरे प्रयास में पास की सिविल सेवा परीक्षा

देहरादूनः कामयाबी का रास्ता परिश्रम से होते हुए जाता है। ऐसा रास्ता जिसकी स्क्रिप्ट संघर्ष से भरी होती है। संघर्ष ऐसा जो रुकने से ज्यादा आगे बढ़ने पर ध्यान देता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है देहरादून की भानू सिंह ने… जिन्होने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 618वीं रैंक हासिल की है। सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर उनका परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

बता दें कि भानू के पिता यशवंत सिंह एलआईसी एजेंट हैं जबकि मां गीता सिंह गृहिणी हैं। भानू ने सेंट मैरी बिजनौर से कक्षा छह तक की पढ़ाई की और फिर सेंट ज्यूड्स स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की। और फिर सेंट जोजेफ्स एकेडमी से 95 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की।इसके बाद लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमन से सांख्यिकी में बीएससी ऑनर्स किया। बीएससी करने के बाद भानू ने कैंपस लॉ सेंटर दिल्ली विवि से एलएलबी पास की।

भानू का कहना है कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। इससे पहले उन्होंने जब परीक्षा दी थी तो तब वे प्री या मुख्य परीक्षा तक नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। और कड़ी महनत की। भानू से इंटरव्यू में महिलाओं से संबंधित, हरियाणा, पंजाब में पराली जलाने से संबंधित, सीएए और मी टू से जुड़े सवाल पूछे गए थे। भानू कहती हैं कि अगर आपने सपना देखा है और उस सपने को आपको पूरा करना है तो आपको अपने सपने के लिए कड़ी महनत करनी होगी। सपने पूरे होने में थोड़ा समय लगता है लेकिन वो पूरे जरूर होते हैं। हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से भानू को ढ़ेर सारी बधाई।

To Top