Uttarakhand News

उत्तराखण्ड: शादी के नाम पर ठगी, 80 हजार मांगे, दो बच्चों की मां से तय किया रिश्ता

किच्छा: राज्य में ठगी के मामले में बढोतरी होते जा रही है। खासकर शादी जैसे विषय में। एक ऐसा ही मामला उत्तराखण्ड के किच्छा से सामने आ रहा है। जहां एक ठग ने दुल्हे पक्ष से 80 हजार मांगे और पहले से शादीशुदा महिला से लड़के का रिश्ता तय कर दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा को सामने आया कि महिला के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पीडित पक्ष दिल्ली से किच्छा पहुंचे थे।

खबर के अनुसार दिल्ली से एक फौजी दंपति अपने साले के लिए दुल्हन की तलाश में किच्छा पहुंचा। उनकी मुलाकात लक्ष्मण नाम के युवक से हुई। आरोपी लक्ष्मण ने फौजी दंपति से उनके साले की शादी अपनी बहन से तय करने की बात कही। आरोपी उन्हें झांसे में लेने के लिए हल्द्वानी रोड स्थित एक घर पर ले गया। वहां लक्ष्मण ने एक लड़की से उनकी मुकालात कराई और उसे अपनी बहन बताया। उसने गरीबी की बात बोलकर दूल्हे पक्ष से 80 हजार रुपए भी लिए। इस बीच उसने जल्द शादी करने और लड़की को अपने साथ दिल्ली ले जाने को कहा। उसने दूल्हे पक्ष से कहा कि वह वहां बाद में पहुंच जाएंगे। लड़की को लेकर पीडित परिवार दिल्ली के लिए रवाना हुआ। बिलासपुर पहुंचने पर लड़की ट्रेन से भागने की कोशिश कर रही थी कि फौजी ने उसे पकड़ लिया। शक होने पर वह उसे वापस किच्छा लेकर पहुंचे।

किच्छा पहुंचकर लक्ष्मण को संपर्क किया तो उसका नंबर बंद आया। उन्हें पता चल गया कि उनके साथ जालसाजी का शिकार हुए हैं। लड़के का परिवार पुलिस के पास पहुंचा और पूरा मामले की जानकारी दी। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो सभी को होश उड़ गए। जिस लड़की को दूल्हन बनाया जा रहा था वो पहले शादीशुदा थी। उसके दो बच्चे भी हैं और वह लोगों के घर पर काम करती है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। पीडित पक्ष पुलिस को लेकर उस घर पर पहुंचे जहां उन्हें लड़की दिखाई गई थी लेकिन घर पर ताला लगा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानीः दहेज के लिए पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर घर से निकाला

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड के करणवीर कौशल ने जमाया शतक, फिर बने पहले खिलाड़ी

यह भी पढ़ेंः रुद्रपुरः प्रापर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ाया, डिप्रेशन में उठाया जानलेवा कदम

To Top