Uttarakhand News

उत्तराखंड में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार, भांजे ने मामी से किया दुष्कर्म का प्रयास

देहरादूनः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला लक्सर से सामने आ रहा है। जहां क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मामी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि लक्सर कोतवाली के सुल्तानपुर चौकी के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला की ओर से एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया गया कि एक जनवरी को वह घर पर अकेली थी। उसका पति कहीं बाहर गया था। इसी दौरान उसका भांजा आरोपित सलीम वहां आया और उसके साथ जबरदस्ती की। महिला का आरोप है कि आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की। और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध किया और किसी तरह वहां से भाग निकली।

इसके बाद महिला अपने मायके पहुंच गई। और उसने घटना की जानकारी परिवारालों को दी। यह भी आरोप है कि उसने इसकी शिकायत पुलिस को की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

To Top