Nainital-Haldwani News

भाजपा के लिए जो जिम्मेदारी दिग्गजों ने संभाली वो अब हल्द्वानी निवासी सांसद बलूनी संभालेंगे

हल्द्वानी: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को भाजपा ने अहम जिम्मेदारी दी है। भाजपा के लिए वह तीसरे नेता बनें हैं जो एक साथ दो जिम्मेदारी निभाएंगे। टीम भाजपा ने उन्होंने राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी के दिग्गज नेता स्व. अरुण जेटली और रवि शंकर प्रसाद के बाद बलूनी पार्टी के ऐसे तीसरे नेता हैं जो राष्ट्रीय संगठन के मीडिया प्रमुख के साथ मुख्य प्रवक्ता की दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद साफ हो गया है कि अपनी साफ छवि व सामाजिक कार्यों के चलते भारतीय राजनीति में अनिल बलूनी का कद बढ़ रहा है। हल्द्वानी निवासी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी साल 2018 में राज्यसभा पहुंचे थे। उसके बाद से उन्होंने कई कार्य किए। वहीं कुछ वक्त कैंसर को मात देने बाद वह राजनीति में लौटे हैं। उनकी कामयाबी के बाद उन्हें नैनीताल जिले के सैंकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब कोई पाबंदी नहीं, साहसिक पर्यटन गतिविधियां भी हरी झंडी

राज्य सांसद अनिल बलूनी उत्तराखंड के विकास कार्य और जनता की आश्यकताओं को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं। केंद्रीय संगठन की तमाम व्यस्तता के बावजूद वह राज्य की समस्याओं के समाधान खोजने में पीछे नहीं रहते हैं। केंद्रीय मंत्रियों के माध्यम से उन्होंने राज्य हित के कई मसलों का समाधान कराया है। इस लिस्ट में काठगोदाम से देहरादून के लिए चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी का नाम शामिल है। अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और मुख्य प्रवक्ता बनाए बनने से उत्तराखंड का सम्मान बढ़ा है। वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की लगातार सेवा कर रहे हैं। सांसद की भूमिका में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।यह सांसद बलूनी की योग्यता का प्रमाण है कि उन्हें रवि शंकर प्रसाद व स्व.अरुण जेटली के बाद मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा समेत 5 राज्यों में दौड़ेंगी उत्तराखंड की बसें,सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी मंजूरी

इसके अलावा उत्तराखंड मूल के महेंद्र पांडेय को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव बनाया गया है। वह लंबे समय से केंद्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तराखंड सांसद अनिल बलूनी और पांडेय को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी, पार्टी को उच्चतम शिखर तक पहुंचाने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे।

To Top