Nainital-Haldwani News

कैंसर को मात दी,अब कोरोना को मात देने के लिए उतरा राज्य का ये क्रिकेटर

हल्द्वानी: देश के लिए मौजूदा हालात बेहद खराब हैं। कोरोना वायरस से देश लड़ रहा है। इस बीच तमाम देशवासी कोरोना वायरस में देश को सहायता प्रदान कर रहे हैं। उत्तराखंड के भी इसमें पीछे नहीं हैं। राज्य के क्रिकेट स्टार एकता बिष्ट ( भारतीय खिलाड़ी), सौरभ रावत ( उत्तराखंड क्रिकेट) ने मदद का हाथ बढ़ाया है और राहत कोष में डोनेट किया है। इस लिस्ट में राज्य के एक और क्रिकेटर का नाम जुड़ गया है। राज्य के लिए अपने पहले ही रणजी ट्रॉफी मैच में शतक बनाने वाले कमल कन्याल ने भी पीएम राहत कोष में डोनेट किया है।

गौलापार हल्द्वानी के रहने वाले कमल कन्याल के इस नेक काम के बारे में राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए बताया है। उन्होंने कमल को वॉरियर करार दिया। बता दे कि कमल कन्याल कुछ वर्ष पहले कैंसर से पीडित थे। उन्होंने युवराज की तरह कैंसर को मात दी और फिर उत्तराखंड के लिए क्रिकेट खेला। पहले दो साल वह उत्तराखंड की अंडर-19 टीम में रहे। साल 2019/2020 सीजन में उन्होंने अंडर-19 टीम के लिए एक हजार से ज्यादा रन बनाए और उन्हें आखिरी रणजी मैच के लिए बुलावा आया। इस मौके को उन्होंने अच्छे तरीके से भुनाया और पहले ही मैच शतक जड़ दिया। ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बनें। कमल कन्याल ने महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी डेब्यू किया था।

anil baluni post for kamal kanyal
कमल कन्याल के लिए सांसद अनिल बलूनी का पोस्ट

सांसद बलूनी की कही बात बिल्कुल सच है। कमल कन्याल जैसे खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों को अपने काम से प्रेरित कर रहे हैं। खेल के मैदान के बाहर भी वह एक चैंपियन हैं और एक बार फिर उन्होंने ये साबित किया है।

To Top