Uttarakhand News

उत्तराखण्ड में बर्फबारी का आनन्द ले रहे हैं धोनी, परिवार के साथ वीडियो वायरल

देहरादून: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देवभूमि पहुंचे हैं। धोनी अपने परिवार के साथ में बर्फबारी का आनन्द उठाने के लिए मसूरी आए हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने इस मस्ती और छुट्टियों का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हेंडल में डाला है। होटल के बाहर उनकी बेटी जीवा ने स्नो मैन भी बनाया। साक्षी बाप-बेटी ने पहली बार साथ में बर्फबारी का लुत्फ उठाया।

कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी दो सप्ताह से अपने परिवार के संग देहरादून में थीं। इसी बीच बर्फबारी की संभावनाओं हुए तो महेंद्र सिंह धोनी भी तीन जनवरी को मसूरी पहुंच गए थे। धोनी परिवार मसूरी में होटल जेडब्ल्यू मेरिएट में रुके थे।  होटल के बाहर धोनी ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया, जिनकी तस्वीरे सोसळव मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद परिवार के साथ मसूरी स्थित चार दुकान भी घूमने गए। दोपहर बाद धोनी बिकने हाउस गए, जहां उन्होंने जिंजर लेमन चाय की चुस्की भी ली।  साक्षी द्वारा इंस्टाग्राम की डाली गई सभी वीडियो और फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साक्षी ने वीडियो के कैप्शन में जो लिखा है उसमें उन्होंने पुष्टि की थी कि बेटी जीवा ने पिता महेंद्र सिंह धोनी के साथ पहली बार बर्फ में मस्ती की है।

https://www.instagram.com/p/B68RZREnvS6/

उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों में ठंड से बुरा हाल है। सैलानी बर्फ देखने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन ट्रैफिक जाम उनके मजे को किरकिरा कर रहा है। रविवार को कई स्थानों से पर्यटकों के वाहनों को वापस लौटाया गया तो कई लोगों को दूसरे रास्तों से जाने के लिए कहा गया। इस बीच दून से लेकर मसूरी तक सैकड़ों की संख्या में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी सड़कों पर मौजूद रहे।  बर्फबारी के चलते मसूरी के व्यापारियों और पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। सुबह से दून, दिल्ली, मेरठ आदि के पर्यटकों ने मसूरी की राह पकड़ ली। भारी संख्या में वाहनों के रेले से मसूरी मार्ग पर कई जगह जाम की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस के इंतजामों से पर्यटकों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।

To Top