Uttarakhand News

उत्तराखंड में चौका देने वाली घटना, बुजुर्ग ने जूते के फीतों का फंदा बनाकर की खुदकुशी

देहरादूनः राज्य में खुदकुशी के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक होश उड़ा देने वाला मामला चमोली से सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत राजस्व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग की लाश को चीड़ के पेड़ से नीचे उतारा।

बता दें कि मामला थराली का है। जहां रविवार सुबह पुराने अस्पताल के पास एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त बाग सिंह के रूप में हुई। वो केरा गांव के रहने वाला था। 58 साल के बाग सिंह का शव उसी के जूतों के लेश से लटका हुआ था। परिवारवालों का कहना है की बाग सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। बाग सिंह के दो बेटे हैं। एक बेटा भारतीय सेना में है। वहीं दूसरा बेटा विदेश में नौकरी करता है।

परिवारवालों ने बताया कि बाग सिंह कल सुबह घर से थराली आ गए थे। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद परिवार वाले परेशान हो गए। और उन्हें ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बाग सिंह की कोई पता नहीं चल सका। बाद में बाग सिंह का शव देवराड़ा पैदल मार्ग पर एक चीड़ के पेड़ से लटका मिला। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बाग सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

To Top