Dehradun News

बिना मास्क वालों की जेब ढ़ीली,एक दिन में उत्तराखंड पुलिस ने वसूला 2.29 लाख रुपए का जुर्माना

बिना मास्क वालों की खैर नहीं, एक दिन में उत्तराखंड पुलिस ने वसूला 2.29 लाख रुपए चालान

देहरादून: राज्य में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के साथ ही पुलिस भी एक्शन में उतर आई है। सभी जिलों में उन लोगों को पुलिस पकड़ रही है जो मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। शनिवार को देहरादून पुलिस ने करीब एक हजार से ज्यादा लोगों का चालान मास्क नहीं पहनने पर किया है। वहीं अन्य जुर्माने को मिला लें तो एक दिन में पुलिस ने 2.29 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। पुलिस ने 1139 लोगों को पकड़ा जो बिना मास्क के शहर में घूम रहे थे।

कोतवाली नगर में कुल 72 चालान पुलिल ने किए, जिसमें सभी बिना मास्क वाले लोग शामिल थे, यहां से पुलिस को 15800 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। पटेलनगर में पुलिस ने 30 चालान किए, जिसमें 20 बिना मास्क और 10 सामाजिक दूरी नियम उल्लंघन के वजह से किए गए, पुलिस को 6000 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। डालनवाला में पुलिस ने 91 चालान किए, जिसमें 081 बिना मास्क और 10 सामाजिक दूरी नियम उल्लंघन के वजह से किए गए, पुलिस को 18200 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। थाना कैंट में पुलिस ने 96 चालान किए, जिसमें 53 बिना मास्क और 43 सामाजिक दूरी नियम उल्लंघन के वजह से किए गए, पुलिस को 19200 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

 वसंत विहार में पुलिस ने 25 चालान किए और 5000 रुपए का राजस्व हासिल किया।  प्रेम नगर में पुलिस ने 45 चालान किए और 9000 रुपए का राजस्व हासिल किया। थाना नेहरू कॉलोनी में पुलिस ने 121 चालान किए और कुल संयोजन शुल्क 24200 रुपए रहा। थाना रायपुर में पुलिस ने कुल 87 चालान किए, बिना वाले 82, सामाजिक दूरी 5 और कुल राजस्व 17400 रुपए का रहा। थाना क्लेमेनटाउन में कुल चालान 12 किए गए और 2400 रुपए का राजस्व हासिल हुआ। थाना मसूरी में कुल चालान 35 हुए और 7000 रुपए का राजस्व हासिल किया। थाना राजपुर में कुल चालान 36 हुए और कुल राजस्व 7200 रुपये का हुआ। थाना ऋषिकेश में कुल चालान 152 हुए और कुल संयोजन शुल्क 31400 रुपये रहा। थाना डोईवाला नें कुल चालान 29 हुए और कुल संयोजन शुल्क 5800 रुपये का रहा।

थाना रानीपोखरी में कुल चालान 46 हुए और कुल संयोजन शुल्क 9200 रुपये का रहा। थाना विकासनगर में कुल चालान 79 हुए और कुल संयोजन शुल्क15800 रुपये का रहा। थाना सहसपुर में चालान 92 हुए और 18400 रुपये का राजस्व पुलिस को हासिल हुआ। थाना सेलाकुई में कुल 46 चालान हुए और 9200 रुपये का राजस्व पुलिस को हासिल हुआ। थाना रायवाला में कुल चालान 33 हुए और 6600 रुपए का राजस्व पुलिस को मिला। थाना कालसी में पुलिस ने कुल 5 चालान किए और 1000 रुपए का राजस्व हासिल किया।

To Top
Ad