Uttarakhand News

उत्तराखंड: फोन कर बोला घर पर नहीं है राशन, घर पहुंचे तो दंग रह गई पुलिस

देहरादून: उत्तराखंड की पुलिस कोरोना वायरस के वजह से लोगों को होने वाली परेशानी का हल खोजने में जुटी रहती है। लॉकडाउन के वजह से बाजार बंद है और दवा को लेकर भी काम को पुलिस द्वारा किया जा रहा है। हमारी कोशश रहनी चाहिए है कि उन्हे बेवजह परेशान ना करें। वो हमारे लिए इस वक्त जो कर रहे है ना वो धरती कभी वहीं भूल पाएगी। लेकिन कुछ लोग अपने फायदे के लिए दूसरा का व्कत बर्बाद करते हैं। देहरादून से एक मामला सामने आ रहा है। एक व्यक्ति ने राशन के लिए पुलिस को कॉल गया। शक होने पर पुलिस घर पहुंची और तलाशी ली तो उनके भी होश उड़ गए।

खबर के अनुसार शिवाजी मार्ग के रहने वाले जगीर सिंह ने सीओ सिटी शेखर चंद्र सुयाल को फोन पर सूचना दी कि उसके घर पर राशन नहीं है। उन्हें राशन की सख्त जरूरत है। सीओ इंसानियत का फर्ज निभाया और राशन लेकर लक्ष्मण पुलिस चौकी पहुंच गए । राशन लेने के लिए जगीर सिंह को भी राशन लेने के लिए पुलिस चौकी बुला लिया। इसी दौरान पुलिस चौकी इंचार्ज लोकेंद्र बहुगुणा को जगीर पर शक हुआ, तो उन्होंने पहले घर जाकर चैकिंग करने का फैसला किया। उन्हें जो दिखाई दिया तो होश उड़ गए । जगीर सिंह ने घर पर 52 किलो आटा-चावल, दालें, सब्जियां भरी हुई थी। इस तरह के मामलो से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

राज्य में महामारी फैली हुई है और लोगों को फायदा ज्यादा अहम हो रहा है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले 42 पहुंच गए है। राजधानी देहरादून में कोरोवना संक्रमितों की संख्या 20 है।

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 957 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,792 हो गई है। जिसमें 12,289 सक्रिय हैं, 2015 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 488 लोगों की मौत हो गई है। 

To Top