Uttarakhand News

आखिरी बार:पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ वित्तमंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर

देहरादून: दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर शनिवार को भारत पहुंचा। देहरादून में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद करीब 11 बजकर 10 मिनट पर उनके पार्थिव शरीर को पिथौरागढ़ के लिए रवाना कर दिया गया। राज्य के सबसे प्रिय नेता के आखिरी दर्शन के लिए लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। इस दौरान उनकी आंखे भी नम दिखाई दी। बताया जा रहा है कि प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे  पिथौरागढ़ के रामेश्वर घाट में होगा।

बता दे कि बुधवार को अमेरिका में इलाज के दौरान वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद राज्य में तीन दिन का राज्य शोक घोषित किया गया है। प्रकाश पंत के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम त्रिवेंद्र रावत,भाजपा राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत अन्य नेताओं और लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, पार्टी सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

पिथौरागढ़ में पार्थिव शरीर को पहले भाजपा कार्यालय संपूर्णानंद पार्क में जनता व कार्यकर्ताओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर पंत निवास खटकोट ले जाया जाएगा। वहां कुछ समय रुकने के बाद अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी और रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में परिवारजनों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि, जन सामान्य शामिल होंगे। मुख्यमंत्री, सह महामंत्री संगठन व प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता स्टेट प्लेन से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री डॉ. निशंक व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी नई दिल्ली से सीधे विमान से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

To Top