Uttarakhand News

पहाड़ की बेटी का कमाल, गरिमा बनीं हिमालयी सुपरवूमेन की ब्रांड एंबेसडर

नैनीतालः देवभूमि कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रहीं हैं। राज्य कि बेटियां अपने सपने को पूरा करने के लिए हर चुनौतियों से लड़कर अपने सपनों की उड़ान भर रही हैं। एक बार फिर बेटी के परिश्रम ने देवभूमि का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड की धाविका गरिमा जोशी को जाने माने सिने अभिनेता मिलिंद सोमन ने हिमालयी सुपरवूमेन 10 किमी दौड़ का एंबेसडर (मैस्कॉट) नियुक्त किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 12-1-1024x626.jpg

बता दें कि गरिमा गांव छतगुल्ला की रहने वाली हैं। घायल धाविका गरिमा जोशी ने बताया कि उन्हें हिमालयी सुपर वूमेन 10 किमी दौड़ के लिए मैस्कॉट चुना गया है। यह दौड़ 15 मार्च 2020 को होगी। वर्तमान में गरिमा हरियाणा की व्हील चेयर वालीबॉल की कप्तान भी हैं। धाविका ने अपने एंबेसडर बनने की बात पिता पूरन चंद्र जोशी को फोन के जरिए बताई। सूचना मिलते ही गरिमा के परिवार काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं पूरा राज्य भी उनकी इस सफलता को सलाम कर रहा है।

गरिमा का कहना है कि एंबेसडर बनने के बाद भी वह महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने का प्रयास करेंगी। वहीं ग्राम प्रधान प्रेमा जोशी, जिला पंचायत सदस्य अंजू जोशी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि मिलिंद महिला सशक्तीकरण को लेकर तमाम तरह की गतिविधियों का आयोजन करते हैं।

To Top