Uttarakhand News

Rishi Kapoor का वीडियो है फेक, उत्तराखंड के युवक ने देश के सामने रखी सच्चाई

नई दिल्ली: बॉलीवुड के स्टार Rishi Kapoor इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। उनका जाना बॉलीवुड के लिए एक झटके जैसा है। Rishi Kapoor के निधन से एक दिन पूर्व ही अभिनेता इमरान खान का निधन हुआ था। ऋषि कपूर 67 साल थे। कल पूरे दिन सोशल मीडिया पर लाखों ने लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो एक दिन पहले का जिसमें उन्होंने फैंस को आखिरी संदेश दिया है लेकिन ये सच नहीं है। ये बात उस युवक ने कही है जो वीडियो में दिखाई दे रहे है।

ऋषि कपूर के साथ रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो फरवरी 2020 का है, ना कि ऋषि कपूर की मौत के एक रात पहले का। सबसे पहले यह युट्यूब पर फरवरी 2020 को शेयर किया गया था। इस बात का खुलासा खुद वीडियो में दिखाई दिए धीरज ने भी किया है। धीरज कुमार अल्मोड़ा के बिंता के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ऋषि कपूर(krishi kapoor) के साथ फरवरी माह में एक गाना गाया था जिसमें ऋषि कपूर ने उनको आशीर्वाद दिया। धीरज कुमार वर्तमान में मैक्स अस्पताल में दिल्ली में कार्यरत है अभी महारौली में रह रहे है। यह वीडियो भी मैक्स हॉस्पिटल का है।

https://youtu.be/p_2MrCr7JhY

इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ अभिनेताओं ने विरोध किया है। उनका कहना है कि यह वीडियो ऋषि कपूर के फैंस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। टीवी एक्टर कुशाल ने ट्वीट करके लिखा- एक वीडियो वायरल है जहां अस्पताल के कर्मचारी या किसी और ने ऋषि कपूर की एक वीडियो रिकॉर्ड की है। मैंने देखी है।ये निजता का हनन है। अगर आपके पास भी ये वीडियो आया है तो इसे तुरंत डिलीट करें। इसे आगे शेयर ना करें।

To Top