Uttarakhand News

अब इस सीरियल में दिखाई देगी अल्मोड़ा की ROOP DURGAPAL

हल्द्वानी: ‘बालिका वधू’ सीरियल में सांची अभिनेत्री ROOP DURGAPAL अब नए शो में अपना लोहा मनवाएंगी। ROOP DURGAPAL अब जीटीवी के सीरियल ‘तुझसे है राबता’ में दिखेंगे। रूप केतकी के किरदार में नजर आएंगी। इस सीरियल के जरिये रूप पहली बार महाराष्ट्रीयन लड़की की भूमिका में होंगी। उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली अभिनेत्री रूप दुर्गापाल इससे पहले बालिका वधू, बालवीर, सीआइडी, अकबर बीरबल, स्वरागिनी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, वारिस, गंगा और प्यार पहली बार सीरियल में अभिनय कर चुकी हैं। पहाड़ की बेटी ने अपने अभिनय से टीवी की दुनिया में नाम बनाया है।

नए शो और नई भूमिका के बारे में रूप ने बताया कि पहली बार वह मराठी लड़की का किरदार निभा रही हैं। उसका नाम केतकी है। केतकी सीरियल में लीड रोल निभा रहे मल्हार के बचपन की दोस्त है। जो उससे अचानक दूर हो गई थी। दोनों सालों बाद मिलते हैं बिछड़ गई थी और जब सालों बाद मिलते हैं तो परिस्थिति कभी बदल चुकी होती हैं। जहां उस पर और उसके पति पर आतंकवादियों ने हमला किया है। 

रूप ने उम्मीद जताई कि केतकी को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिलेगा, जितना बालिका वधू की सांची समेत अन्य किरदारों को मिला था। उन्होंने कहा कि इस किरदार के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।  मल्हार एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में है। किस तरह मल्हार और केतकी मिलते हैं और किस तरह से मल्हार केतकी की मदद करता है। यह इस सीरियल में दिखाया गया है।  

To Top