Uttarakhand News

खेत में पहुंचते ही डीएम वंदना चौहान ने दरांती पकड़ी, महिलाओं के साथ काटी फसल

खेत में पहुंचते ही डीएम वंदना चौहान ने दरांती पकड़ी, महिलाओं के साथ काटी फसल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की डीएम वंदना सिंह चौहान अपनी कार्यशैली के चलते हर वक्त सुर्खियों में रहती है। जनता को किसी भी तरह से परेशानी ना हो इस पर वह नजर रखती हैं। उनका काम करने का अंदाज कुछ अलग है। वह लोगों के बीच पहुंचकर भी उनकी परेशानी जानती हैं और सामाजिक कार्यों में भी वह अपना योगदान देना नहीं भूलती है। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने रुद्रप्रयाग का कार्यभार संभाला है। डीएम वंदना सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह महिलाओं के साथ खेतों में काम कर रही है। दरअसल, जिलाधिकारी तल्लानागपुर क्षेत्र के खेतों की मानक फसल पैदावार के आकलन के लिए गडमिल गांव पहुंची थी। इस दौरान 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले खेत में धान की कटाई और मंडाई की गई। उन्होंने खुद ग्रामीण महिलाओं का हाथ बटाया। दरांती उठा खेत में काम करना शुरू कर दिया और फसल काटी।

इस दौरान डीएम वंदना सिंह चौहान ने जानकारी दी कि फसल कटाई प्रयोग से जिले में फसल के औसत पैदावार के आकलन के लिए किया जाता है। साल में दो बार खरीफ और रबी की फसल में फसल कटाई का प्रयोग होता है। किस क्षेत्र में कितना उत्पादन होगा, उसके लिए खेत का चयन किया जाता है। यह काम जिले में उत्पादन की सही जानकारी मिले, इसके लिए किया जाता है।उन्होंने बताया कि औसत पैदावार की गणना और नुकसान के साथ ही फसल खराब होने के आंकलन के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। इसी के आधार पर फसल के बीमे के लाभ की गणना की जाती है। इस अवसर पर प्रधान गडमिल यशवंत सिंह बुटोला, सांख्यिकीय अधिकारी रंजीत शाह, अपर सांख्यिकी अधिकारी कुसुम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

डीएम वंदना सिंह के इस रूप को देख भले ही सैकड़ों लोग चौक गए होंगे लेकिन यही उनका अंदाज है। वह अपने काम से युवाओं और लोगों को उदाहरण पेश करती आई है। इससे समाज में एक अच्छा संदेश भी जाता है और युवाओं को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाता है। डीएम वंदना इससे पहले भी जब पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर कार्यरत थीं तब भी वहां की आम जनता के साथ वे घुलमिल कर रहती थीं और उनकी समस्याएं भी सुनती थीं। यहां भी उन्होंने अपनी जनता के साथ इसी प्रकार का रिश्ता बनाकर रखा है।

To Top
Ad