Uttarakhand News

पहाड़ से निकलकर बेटी ने मायानगरी में रोशन किया उत्तराखंड का नाम

नैनीतालः पहाड़ की बेटी आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही है। राज्य की बेटियां हर क्षेत्र में चाहे वे खेल हो, फिल्म जगत या फैशन इंडस्ट्री हो अपने हुनर का परचम लहरा रही है। वैसे तो फैशन इंडस्ट्री ग्लैमर और चकाचौंध की भरी दुनिया है। लेकिन इसके पीछे काम करने वालों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। पहाड़ की होनहार बेटियां हर क्षेत्र की तरह इस क्षेत्र में भी छाई हुई हैं। एक बार फिर पहाड़ की बेटी ने देवभूमि का नाम रोशन कर दिखाया है। हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ की सीमा थापा की। जिन्होंने नेशनल मेकअप आर्टिस्ट का खिताब अपने नाम किया।

बता दें कि संगीता थापा पिथौरागढ़ के सुजई गांव की रहने वाली हैं। इस बार नेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। प्रतियोगिता का आयोजन सासा मीडिया स़ल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने किया। 19 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता में संगीता ने मेकअप कैटेगरी में हिस्सा लिया था। जिसमें देशभर की 200 युवतियों ने हिस्सा लेने आई थीं। सभी प्रतिभागियों को सबको पीछे छोड़ते हुए संगीता ने बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का खिताब अपने नाम किया। संगीता को बॉलीवुड अभिनेत्री क़ति सैनन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता जितने के बाद जब संगीता अपने गांव पिथौरागढ़ लौटी तो परिवार और क्षेत्र के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार काफी खुश है। वहीं पूरा राज्य उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। संगीता ने कहा है कि मेकअप एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें पहाड़ की युवतियों को स्वरोजगार के साथ साथ अपना नाम भी रोशन कर सकती हैं। राज्य की बेटियां आज फिल्म जगत में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। पर्दे के आगे तो बेटियां कमाल दिखा ही रही हैं। वहीं पर्दे के पीछे रहकर भी बेटियां राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।

To Top