Uttarakhand News

चार मई से लागू होगा LOCKDOWN-3, ग्रीन जोन वालों जिलों में बस चलेगी !

नई दिल्ली: देशभर में LOCKDOWN-3 का ऐलान हो गया है। कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ते ग्राफ को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। इस बात साफ है कि LOCKDOWN के चलते मामलों के दोगुने होने के रेट मे कमी देखने को मिली है। इसे देखते हुए सरकार ने LOCKDOWN-3 में ग्रीन जोन वाले जिलों को राहत थी है। लॉकडाउन थ्री 17 मई तक चलेगा।

17 मई तक रेड जोन वाले इलाकों को लॉक डाउन से राहत नहीं मिलेगी। स्कूल, कॉलेज, मॉल, शॉपिंग कंपलेक्स, जिम, सिनेमा हॉल, होटल बंद रहेंगे। रेल और हवाई सेवा भी बंद रहेंगी। किसी भी तरह का राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम नहीं होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालाय की प्रेस ब्रिफिंग के दौरान बताया गया कि पिछले 24 घंटे में भारत में 1,993 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 35,043 हो गई है, इसमें से 25,007 मामले सक्रिय हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 564 लोग ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 8,888 हो चुकी है, देश की रिकवरी रेट 25.37% हो चुकी है।संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने इस बात की जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब भी 25,007 लोग संक्रमित हैं जबकि 8,888 लोग स्वस्थ हो गए  हैं।

उत्तराखंड में भी लोगों की लॉकडाउन पर क्या फैसला लिया जाता है उस पर नजर थी। अच्छी बात ये है कि राज्य के 10 जिले ग्रीन जोन की श्रेणी में हैं। इस लिस्ट में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर शामिल है। वहीं नैनीताल और देहरादून को ऑरेंज जोन और हरिद्वार को रेड जोन में रखा गया है।

इस बार कुछ छूट दी गई है जो इस प्रकार है-


 ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में आने वालें जिलों में ई-कॉमर्स को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा इन जिलों में  गैर जरूरी सामान की डिलीवरी भी हो पाएगी। इसके अलावा यहां पर ऑनलाइन डिलीवरी की सेवा भी लोगों को मिलेगी। ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में 50 फ़ीसदी सवारी लेकर बसें चलाने की अनुमति मिली है लेकिन बस डिपो में 50 फ़ीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे। केवल ग्रीन ज़ोन में दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामकाज करने वालों की आवाजाही होगी।   

उत्तराखंड ने सरकार द्वारा (Registration Link) के साथ कुछ फोन नंम्बर्स (Helpline Numbers) जारी किए हैं, जिनमें बाहरी राज्यों में फंसे लोग अपना विवरण दर्ज करा सकते हैं। यह फोन नंम्बर्स लोगों की जानकारी जुटाने में बहुत मददगार साबित होंगे। आप ये नंबर नोट कर लीजिए

1)9557194828
2)8476824218
3)7017082637
4)7983129119
5)8279577133
6) 7906434586
7) 8979376382
8) 9045394752
9) 9045184752
10) 9045134752
11) 9389930624
12) 9389939866
13) 9410203292
14) 9045014752
15) 938991906

सरकार ने कुछ और दूरभाष नंम्बर उपलब्ध कराए हैं।
1) पुलिस लाइन कोविड कंट्रोल रूम- 01352722100
2) एस•डी•आर•एफ कंट्रोल रूम – 01352410197, 9456596190

To Top