Uttarakhand News

उत्तराखण्ड में बर्फबारी, जाम ने सैलानियों का मजा किया किरकिरा

हल्द्वानी: पहाड़ों में नए साल की पहली बर्फबारी हो गई है। शनिवार को राज्य कई हिल स्टेशनों में बर्फ गिरी है। बर्फ का आनन्द लेने के लिए सैलानियों ने पहाड़ी क्षेत्रों का रुख किया है। पहाड़ों की रानी के नाम से पूरी दुनिया में विख्यात मसूरी में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। पहली तेज बारिश हुई और उसके बाद मसूरी ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ ली। इसके चलते रविवार को भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे रहे हैं लेकिन बढ़ती संख्या के चक्कर में जाम लग गया है, जिससे सैलानियों को काफी परेशानी हो रहे हैं। बर्फ में गाड़ियां फिसल रही है।

नए साल की पहली बर्फबारी देखने का इंतजार हर किसी को रहता है। सुबह से नॉर्थ इंडिया के पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं। इस वजह से भारी संख्या में वाहनों के रेले से मसूरी मार्ग पर कई जगह जाम की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस के इंतजामों से पर्यटकों को ज्यादा परेशानी से निताज दिलाने के लिए जाम को लगातार क्लियर किया जा रहा है। मसूरी में बर्फबारी उम्मीद से कहीं ज्यादा थी। तत्काल पालिका व लोनिवि कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया। उपकरणों से लैस कर्मचारियों ने बर्फ हटाकर रास्ते खोले। हालांकि, ज्यादातर वाहनों को मसूरी शहर से बाहर रुकने की हिदायत दी गई थी। 

शनिवार को नैनीताल में भी बर्फबारी हुई है। हल्द्वानी से बड़ी संख्या में लोग नैनीताल पहुंच रहे हैं। स्कूलों की छुट्टी होने के वजह से लोग लंभी यात्रा के लिए भी निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले अलर्ट जारी किया था कि नए साल के पहले हफ्ते में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। रविवार को हल्द्वानी में चटक धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी है।

To Top