Uttarakhand News

उत्तराखंड बड़ी खबर: IAS मंगेश घिल्डियाल समेत 16 अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

देहरादूनः उत्तराखंड शासन में आज बहुत बड़े फेरबदल किए गए हैं। कई बड़े अधिकारियों के तबादले भी हुए हैं। इसमें 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

लिस्ट में नजर डालते हैंः

1- आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी को कुमाऊं आयुक्त बनाया गया है।

2-आईएएस दीपेंद्र चौधरी को कमिश्नर परिवहन बनाया गया है।

3- आईएएस मंगेश घिल्डियाल को जिलाधिकारी टिहरी बनाया गया है।

4- आईएएस वंदना को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है।

5- आईएएस आनन्द बर्द्धन को नियोजन तथा बाह्य सहायतित परियोजनाओं का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

6- आईएएस रमेश कुमार को BRIDCUL का सचिव बनाया गया है।

7- आईएएस अमित सिंह नेगी को चिकित्सा शिक्षा तथा चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण का सचिव बनाया गया है।

8- आईएएस शैलेश बगौली को आपदा प्रबधंन तथा परियोजना निदेशक के सचिव बनाए गए।

9- आईएएस मीनाक्षी सुन्दरम को मुख्य परियोजना निदेशक CPD बनाया गया है।

10- आईएएस नितेश कुमार को सिंचाई, लघु सिंचाई तथा पेयजल का सचिव बनाया गया है।

11- आईएएस हरबंस सिंह चुघ को वन एनं पर्यावरण का सचिव बनाया गया है।

12- आईएएस बृजेश कुमार संत को पंचायती राज का सचिव (प्रभारी) बनाया गया है।

13- आईएएस वी. वणमुगम को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभागा का अपर सचिव बनाया गया है।

14- आईएएस डॉ. नीरज खैरवाल –

15- आईएएस सौरभ गहरावर को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है।

16- आईएएस ओम प्रकाश –

वर्तमान में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को टिहरी के जिलाधिकारी और पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना अधिकारी बनाया गया है। अब रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी IAS वंदना को दी गई है। मंगेश घिल्डियाल को रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी रहते हुए तीन साल हो गए थे। और उन्होने अपने कार्यकाल में लोगों के हित के लिए बड़े-बड़े काम किए हैं

To Top