Uttarakhand News

देश के टॉप 50 विधायकों में शामिल हुए उत्तराखंड के मुन्ना सिंह चौहान और ऋतु खंडूरी

देहरादून: राज्य के दो विधायकों को देश के टॉप 50 विधायकों की लिस्ट में जगह मिली है। विकास नगर विधानसभा के विधायक मुन्ना सिंह चौहान और यमकेश्वर विधानसभा से विधायक ऋतु खंडूरी इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुई है। यह सर्वे फेम इंडि‍या द्वारा कराया गया था। 3958 वि‍धायकों के कार्यों की समीक्षा के बाद देश के 50 सर्वाधि‍क कर्मठ वि‍धायकों में उत्तराखंड के दो विधायकों का नाम होना हर किसी के लिए गर्व की बात है। यह युवाओं को भी ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। फेम इंडिया ने ऋतु खंडूरी को सुधारवादी और मुन्ना चौहान को उद्देश्यपूर्ण बताया है।

टॉप 50 विधायकों की लिस्ट देखें

उद्देश्यपूर्ण – मुन्ना सिंह चौहान, (विकास नगर विधानसभा, उत्तराखंड)

सुधारवादी – ऋतु खंडूरी, (यमकेश्वर विधानसभा, उत्तराखंड)

प्रेरक – सुधीर मुंगटीवार, (चंद्रपुर विधानसभा, महाराष्ट्र)

प्रभावशाली – टी राजा सिंह, (गोशामहल विधानसभा, हैदराबाद, तेलंगाना)

उत्कृष्ट – आशीष शेलार, (बांद्रा वेस्ट विधानसभा, मुम्बई, महाराष्ट्र)

ऊर्जावान – हर्ष संघवी, (मजूरा विधानसभा, सूरत, गुजरात)

असरदार – सतीश पुनिया, (आमेर विधानसभा, राजस्थान)

विशिष्ट – सुदेश महतो, (सिल्ली विधानसभा, झारखंड)

बाजीगर – वी टी बलराम, (थ्रीथाला विधानसभा, केरल)

हौसलामंद – महिपाल ढांडा, (पानीपत ग्रामीण विधानसभा, हरियाणा)

अनुभवी – अब्दुल बारी सिद्दीकी, (अलीनगर विधानसभा, बिहार)

क्षमतावान – सुखविंदर सिंह सुक्खू, (नादौन विधानसभा, हिमाचल प्रदेश)

लगनशील – विजेंद्र गुप्ता, (रोहिणी विधानसभा, दिल्ली)

बुलंद – पंकज सिंह, (नोएडा विधानसभा, उत्तर प्रदेश)

अग्रदूत – मृणाल शैकिया, (खुमताई विधानसभा, असम)

विकासशील – रमेश मेंदोला, (इंदौर -2 विधानसभा, मध्यप्रदेश)

भविष्यवादी – देवयानी फरांदे, (नासिक विधानसभा , महाराष्ट्र)

संवाद क्षमता – ताराप्रसाद बाहिनीपति, (जैपुर विधानसभा, उड़ीसा)

कर्मयोद्धा – संजय सरावगी (दरभंगा विधानसभा, बिहार)

दक्ष – हिना लखीराम कांवरे, (लांजी विधानसभा, मध्यप्रदेश)

व्यवहार कुशल – मिथिलेश तिवारी , (बैकुंठपुर विधानसभा, बिहार)

विलक्षण – अराधना मिश्रा, (रामपुर खास विधानसभा, उत्तर प्रदेश)

शानदार – कृष्णा गौर, (गोविन्दपुरा विधानसभा, मध्यप्रदेश)

योग्य – अमिता भूषण, (बेगुसराय विधानसभा, बिहार)

दूरदर्शी – डॉ भारती लव्हेकर, (वर्सोवा विधानसभा, महाराष्ट्र)

शक्ति – अदिति सिंह, (रायबरेली सदर विधानसभा, उत्तर प्रदेश)

प्रशंसनीय – प्रो. बलजिंदर कौर, (तलवंडी साबो विधानसभा, पंजाब)

जिम्मेदार – अनिरुद्ध माधव मारू, (मनासा विधानसभा, मध्यप्रदेश)

बेजोड़ – नितिन नवीन, (बांकीपुर विधानसभा, बिहार)

जागरूक – सौरभ श्रीवास्तव, (वाराणसी कैंट विधानसभा, उत्तर प्रदेश)

चर्चित – अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, (गीदड़बहा विधानसभा, पंजाब)

उड़ान – उषा श्रीचरण, (तेनाली विधानसभा, आंध्र प्रदेश)

उत्तम – अरविंद बेलाड, (हुबली धारवाड़ वेस्‍ट विधानसभा, कर्नाटक)

कामयाब – डॉ विनय जयसवाल, (मनेंद्रगढ विधानसभा, छत्तीसगढ़)

जवाबदेह – डॉ जितेंद्र कुमार, (अस्थावां विधानसभा, बिहार)

शख्सियत – सोमवीर सांगवान, (दादरी विधानसभा, हरियाणा)

कर्मठ – जगदीश पटेल, (अमराईवाड़ी विधानसभा , गुजरात)

उज्ज्वल – आदित्य गोले, (सोरोंग चाकुंग विधानसभा, सिक्किम)

कुशल प्रबंधन – प्रकाश राणा, (जोगिंद्रनगर, हिमाचल प्रदेश)

जज्बा पूर्ण – नीरज कुमार सिंह बबलू, (छातापुर विधानसभा, बिहार)

शोहरतमंद – संगीत सोम, (सरधना विधानसभा, उत्तर प्रदेश)

प्रोग्रेसिव – चिरंजीवी राव, (रेवाड़ी विधानसभा, हरियाणा)

मजबूत – फतेह बहादुर सिंह (कैम्पियरगंज विधानसभा, उत्तर प्रदेश)

युवा – आशीष छाबड़ा, (बेमेतरा विधानसभा, छत्तीसगढ़)

आईकॉन – अम्बा प्रसाद, (बड़कागांव विधानसभा, झारखंड)

बेहतर – विशाल नेहरिया, (धर्मशाला विधानसभा , हिमाचल प्रदेश)

कर्त्तव्यनिष्ठ – अनिल दोहरे, (कन्नौज विधानसभा, उत्तर प्रदेश)

इरादे – प्रणब प्रकाश दास, (जाजपुर विधानसभा, उड़ीसा)

माहिर – ओजिंग तासिंग, (पंगिन विधानसभा , अरूणाचल प्रदेश)

कलात्मक – मम्होनलूमो किकोन, (भंडारी विधानसभा, नागालैंड)

To Top