Uttarakhand News

द्वाराहाट में मिली गुफा, देखने के लिए उमड़ी भीड़, सामने आ रही है ये सच्चाई

अल्मोड़ा: द्वाराहाट इंटर कॉलेज के ऊपर प्राचीन थरप की धूंणी में खुदाई के दौरान मजदूरों को एक गुफा मिलने की खबर सामने आई है। खुदाई के दौरान मजदूरों को जैसे ही गुफा दिखी तो वह हैरान रह गए। यह गुफा डेढ़ फुट चौड़ी और सात फुट लंबी बताई जा रही है। गुफा मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों को जैसे ही इसके बारे में पता चला तो वहां पर भीड़ उमड़ पड़ी।

बता दें कि आजकल नगर पंचायत की तरफ से इन दिनों धूंणी के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। नगर पंचायत गुफा को ध्यान केंद्र के रूप में विकसित करेगी।नगर पंचायत के हाट वार्ड स्थित डीआईसी के ऊपर थरप की धूंणी है। द्वाराहाट नगर का पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। यहां पूर्व में भी कई गुफा मिल चुकी हैं। 

गुफा मिलने के बाद लोगों का कहना है कि प्राचीन समय में धूंणी में ध्यान लगाने के लिए यह गुफा बनाई गई होगी। सूचना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने भी पहुंचे और गुफा का निरीक्षण किया। इस बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह बताया कि धूंणी के पास गुफा मिली है। इसे भविष्य में ध्यान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र का पर्यटन विकास भी होगा। द्वाराहाट क्षेत्र आध्यात्मिक और पुरातात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।


To Top