Uttarakhand News

कर्मचारियों की हड़ताल के आगे झुकी सरकार, प्रमोशन में नहीं मिलेगा आरक्षण

देहरादून: प्रदेश की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण का मामला खत्म हो गया है। सरकार ने आरक्षण खत्म कर दिया है। त्रिवेंद्र सरकार ने तीन साल होने पर ये फैसला लिया है। सरकार ने पदोन्नति पर लगी रोक को भी हटा दिया है। जनरल-ओबीसी के कर्मचारी लंबे वक्त से हड़ताल पर थे और शासन के इस आदेश के उन्होंने अपनी हड़ताल भी खत्म कर दी है।


बता दें कि प्रदेश में जनरल-ओबीसी के कर्मचारी दो मार्च से पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की यह भी मांग थी कि पदोन्नति में लगी रोक हटाई जाए और आरक्षण खत्म करने के साथ रोस्टर में की गई नई व्यवस्था को यथावत रखा जाए।

कर्मचारियों का आंदोलन उग्र रूप लेता उसे पहले सरकार ने बुधवार को यह फैसला लिया। सरकार ने हड़ताल खत्म करने की काफी कोशिशें तो काफी की थी लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली और हड़ताल के सामने उन्हें हथियार डालने पड़े।

To Top