Uttarakhand News

उत्तराखंडः पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश पंत, बेटे ने दी मुखाग्नि

देहरादून :उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का शनिवार शाम रामेश्वर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंत के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान से खड़कोट स्थित उनके आवास पर ले जाया गया था। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को इलाज के दौरान अमेरिका में निधन हो गया था।

शनिवार सुबह पंत का पार्थिव शरीर विशेष विमान से देहरादून के जॉलीग्रांट के समीप एसडीआरएफ मुख्यालय में आमजन के दर्शनार्थ रखा गया था। यहां राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अधिकांश मंत्रियों और विधायकों ने पंत की देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया। बाद में पंत की पार्थिव देह को पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई पट्टी पर ले जाया गया। यहां से वाहन की मदद से उन्हें देव सिंह मैदान लाया गया।



स दौरान वहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी पंत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची थीं। दिवंगत प्रकाश पंत की पार्थिव देह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह काफी भावुक दिखाई दिए। इसके अलावा पंत की अंतिम विदाई के दौरान उमड़े जनसैलाब ने भी उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

To Top
Ad