Uttarakhand News

पंचायत चुनाव: आंगनबाढ़ी कार्यकर्ती बनी प्रधान, खेती से बीडीसी सदस्य बनें शेखर पांडे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। मतगणना ने चुनाव से पहले हो रही भविष्यवाणी को सही साबित किया है, जिसमे कहा जा रहा था अधितकर मुकाबले कांटेदार होंगे। कई जगहों पर प्रत्याशियों को एक-एक वोट से जीत हासिल हुई है। धौलादेवी ब्लॉक के खेती क्षेत्र पंचायत सीट से शेखर पांडे बीडीसी सदस्य सीट हासिल करने में कामयाब हुए हैं। शेखर को कुल 338 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी आनन्द राम को 167 मतों से पराजित किया।

वहीं रुद्रपुर में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती चुनाव जीतने में कामयाब हुई हैं। रुद्रपुर ब्लॉक के ग्राम गडरियाबाग से गीता रूपसिंह ने ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। गीता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती है। चुनाव से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। गीता अपनी जीत से बेहद खुश हैं। उन्होंने जनता को धन्यवाद कहा।  अपनी जीत से उत्साहित गीता ने गांव के विकास के लिए बेहतर योजना बनाने और लागू करने की बात कही। कहा कि वह जनता के आशीर्वाद से जीती हैं। अब वह गांव के बेहतर विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वह पहले दिन से ही गांव के विकास के लिए काम करेंगी।

To Top