Uttarakhand News

पहाड़ों में लगातार हो रही है बर्फबारी ,जन्नत से कम नहीं लग रहा है देवभूमि का नजारा

हल्द्वानी:नए साल के बाद राज्य में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान बिल्कुल ठीक साबित हो रहा है, जिसमें कहा गया था कि नए साल के पहले हफ्ते में बर्फबारी होगी। कुमाऊं क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कुछ तस्वीरे सामने आ रही है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कई दिनाें से रुक-रुक बर्फबारी की दौर जारी है। शुक्रवार रात भी यहां बर्फबारी हुई। मुनस्यारी, धारचूला और मुनस्यारी के निचले इलाकों में जमकर बर्फ गिरी है। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर के चलते मैदानी इलाकों में लोगों का बुरा हाल है। बागेश्वर के दानपुर क्षेत्र में हिमपात में भी हिमपात हुआ है। जिसके चलते गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं बृहस्पतिवार को देर रात पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की ऊंची चोटियों चंडाक, थलकेदार, सौड़लेख समेत तमाम चोटियों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह इन चोटियों में बर्फ की चादर बिछ गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नामिक, मिलम में दो से तीन फीट बर्फ गिरी है। कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटॉप में भी भारी बर्फबारी हुई। कालामुनी, बेटुलीधार में आधा फीट तक बर्फ गिरी। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार चौदास घाटी के पांगू से ऊपरी इलाके में डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। सोसा गांव बर्फ से ढक गया है। वहीं बर्फबारी के बाद शुक्रवार दोपहर में थल मुनस्यारी मोटर मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुल गया था, लेकिन रात में हुई बर्फबारी के कारण एक बार फिर सड़क बंद हो गई है। कहा जा रहा है कि शाम तक मार्ग खुल जाएगा।

To Top