Uttarakhand News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल को हार्ट अटैक, देर रात हल्द्वानी में भर्ती ( वीडियो)

हल्द्वानी:पूर्व विधानसभा अध्यक्ष औऱ वर्तमान में जागेश्वर से विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की अचानक तबियत बिगड़ गयी है, बताया जा रहा है की उनको हार्ट अटेक हुआ है, अल्मोड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीरता को देखते हुए उनको हल्द्वानी बृजलाल अस्पताल में देर रात भर्ती करा दिया गया है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर रही है।

निर्भया रेप केस के 6 साल बाद फिर दरिंदगी से कांपा भारत, उत्तराखण्ड में हैवानियत

इससे पूर्व कुंजवाल का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीतांबर पांडे, दीप डांगी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, हेम तिवारी, तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, आनंद मेहता, दीवान सतवाल, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसडीएम विवेक राय आदि मौके पर पहुंचे।

फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग खत्म, देवभूमि की जनता के लिए जॉन ने बोली ये बड़ी बात

ताजा जानकारी के अनुसार कुंजवाल की हालत में  नाजुक है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया जाएंगा।
एयर एंबुलेंस के जरिए गुरुग्राम ले जाए जाएंगे कुंजवाल।यह भी सामने आया है कि कुंजवाल को यह दूसरा हार्ट अटैक आया था। जैसे ही कुंजवाल के हार्ट अटैक की सूचना सामने आई जिलाधिकारी सहित उनके तमाम समर्थक अस्पताल पहुंच गए।

नहीं थम रहा है बागेश्वर एक्सप्रेस का कहर ,फिर किया विरोधियों का बुरा हाल, ये है नया कारनामा

दरअसल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल शुक्रवार की शाम चार बजे लमगड़ा के आरा सल्फर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। अपने संबोधन के दौरान अचानक उन्हें सीने में दर्द होने लगा। कार्यकर्ता तुंरत उन्हें धौलादेवी में एक डॉक्टर के पास ले गए। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें तत्काल बेस अस्पताल ले जाने की सलाह दी। देर शाम साढ़े सात बजे उन्हें बेस अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों की पूरी टीम उनके इलाज में तैनात हो गई। ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण लाल ने उनकी जांच के बाद बताया कि कुंजवाल को हार्ट अटैक आया है। उन्हें दूसरा अटैक आया है। डॉ. लक्ष्मण की माने तो यह सीरियस अटैक था।उन्हें ईसीजी और थ्रोमालाइज इंजेक्शन दिया गया है।  देर रात नौ बजे उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

https://youtu.be/bYdy1XNNUGk

 

 

 

To Top