Uttarakhand News

Video:भाई की याद में उर्वशी का पहाड़ी भाषा में पोस्ट हुआ वायरल

हल्द्वानी: सोशल मीडिया के माध्यम से युवा उत्तराखण्ड की भाषा को लोगों तक पहुंचाते है। गाना हो या कोई लेख सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। इस तरह की गतिविधिया राज्य से दूर रह रहे लोगों को भाषा से जुड़े रखती है। उत्तराखण्ड में आजकल मकर संक्राती त्योहार के आने से पहले राज्य के कई स्थानों में उत्तरायणी मेला चल रहा है। जहां पर केवल पहाड़ी भाषा के कार्यक्रम हो रहे है।

इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट अपने भाई के लिए किया है। उन्होंने उस पोस्ट में उत्तराखण्ड की भाषा का प्रयोग किया है। ये पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में किया है। उन्होंने लिखा कि मैं तुम्हे मिस कर रही हूं भूला। ये पोस्ट अंग्रेजी में पोस्ट किया गया है। बता दे कि उत्तराखण्ड में भाई को भूला कहा जाता है। लगता है कि घुघुता त्योहार से पहले उर्वशी घर को मिस कर रही है।

बता दें कि उर्वशी ने साल 2013 में फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से डेब्यू किया था। इसके बाद इन्होंने भाग जॉनी, सनम रे, ग्रेट ग्रेंड मस्ती, काबिल जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया। उर्वशी की आने वाली फिल्मों में हेट स्टोरी-4 और रेस-3 प्रमुख हैं। ये फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।

 

उत्तराखण्ड में पलायन बहुत बड़ा मुद्दा रहा है। विकास की सही रफ्तार ना होने के कारण लोगों ने देवभूमि से मुंह मोड़ लिया। सरकार ने अब पहाड़ों में खाली घरों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। राज्य के उत्पादों को ब्रांड बनाने पर जोर दिया जा रहा है जिससे की युवाओं को रोजगार मिले। राज्य में टूरिस्ट को भी बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

 

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए

Pages: 1 2

To Top