Uttarakhand News

Video: पहले YOUTUBE अब टीवी स्क्रीन पर वायरल हुआ UTTARAKHAND का आकाश

देहरादून: प्रदेश का 13 साल युवा डांसर पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अब टीवी स्क्रीन पर अपने डांस से वायर हो रहा है। हम बात कर रहे है  देहरादून के 13 वर्षीय आकाश थापा की। आकाश डांस-शो ‘सुपर डांसर’ सीजन-2 में प्रतिभागी है और अपने डांस के टैलेंट से लोगों का दिल जीत रहे है। इसके अलावा आकाश गीता मां के नाम से मशहूर शो की जज गीता कपूर के पसंदीदा प्रतिभागी बने हुए हैं।Related imageआकाश थापा देहरादून के इंद्रापुरी फार्म क्लेमेनटाउन के रहने वाले है। उनकी इस चमक से पूरा शहर खुश है।   पिता दीपक थापा ने बताया कि उनका बेटा सुपर डांसर शो के सुपर-12 में जगह पक्की करने में सफल रहा था। इसके बाद अब आकाश टॉप-9 में प्रवेश कर चुका है। बताया कि आकाश शानदार डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं। हमें ऴइश्वास है कि वो अपने डांस के जरिए सफलता जरूर प्राप्त करेंगा।

शो की जज शिल्पा शेट्टी, निर्देशक अनुराग बसु और कोरियोग्र्राफर गीता कपूर भी आकाश की प्रतिभा से काफी प्रभावित हुई हैं। सभी आकाश को आगें बढ़ते हुए देखना चाहते है और बताते है कि डांस की दुनिया में आकाश जरूर धूम मचाएंगा।उन्होंने बताया कि आकाश ने शो के लिए सबसे पहले देहरादून में ऑडिशन दिया था। इसके बाद दिल्ली, मुंबई में मुख्य राउंड में क्वालीफाई कर उसने शो के सुपर-12 में जगह बनाई थी।  उनका बेटा डांस के सबसे बड़े शो में प्रतिभाग करके देहरादून व प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है। इससे वे बेहद खुश हैं।

आकाश की मां मीना थापा भी अपने बेटे की कामयाबी से काफी खुश है। उन्होंने प्रदेशवासियों से  आकाश थापा को वोट करने की अपील की है। कहा कि आकाश को वोट करने के लिए शो के दौरान प्रदर्शित होने वाले लिंक व फोन नंबर के माध्यम से वोट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आकाश की कामयाबी पूरे राज्य की कामयाबी है। अगर आकाश जीतने में सफल होता है तो उत्तराखण्ड में डांस की प्रतिभा को एक उड़ान मिलेगी।

 

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए

Pages: 1 2 3

To Top