Sports News

धोनी ने पत्नी साक्षी की मदद, सोशल मीडिया पर तारीफ करते-करते ये सब कहने लगे फैंस

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी कुछ भी करते है वो फैंस के बीच वायरल हो जाता है। मैदान पर उनके कारनामें किसी को बताने की जरूर नहीं है। 15 साल के क्रिकेट करियर में धोनी को जितना प्यार विश्व क्रिकेट से मिलता है शायद ही किसी और खिलाड़ी को मिलता होगा। धोनी वैसे तो सोशल मीडिया से दूर ही रहते है लेकिन कई बार वो अपनी बेटी के साथ कुछ पोस्ट शेयर करते है जो वायरल हो जाते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट के वजह से धोनी सुर्खियों में आ रहे है।

निर्भया रेप केस के 6 साल बाद फिर दरिंदगी से कांपा भारत, उत्तराखण्ड में हैवानियत

दरअसल,पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो चली है। इन तस्वीरों में धोनी उनके सैंडल की बेल्ट बांधते हुए नज़र आ रहे हैं।

 

इन फोटोज के साथ साक्षी ने लिखा, “आपने जूतों के लिए पैसे दिए हैं तो आप ही इसे बांधिए तस्वीरों को करीब 3 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। धोनी के लिए फैंस लिखते है कि साक्षी खुशनसीब है कि उन्हें धोनी जैसे पति मिले। कोई लिखता है कि धोनी भले ही पूरी भारतीय क्रिकेट से जुड़े लोगों के कप्तान रहे हों लेकिन उनकी घर की कप्तान साक्षी है।

https://www.instagram.com/p/BrasZHVFmZy/

फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग खत्म, देवभूमि की जनता के लिए जॉन ने बोली ये बड़ी बात

धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी जीवा के साथ एक विडियो शेयर किया था जिसमें वह उसके साथ डांस कर रहे थे। वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में धोनी को शामिल नहीं किया गया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके स्थान पर दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को तरजीह दी गई।

नहीं थम रहा है बागेश्वर एक्सप्रेस का कहर ,फिर किया विरोधियों का बुरा हाल, ये है नया कारनामा

To Top
Ad