Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से दिल्ली के लिए 6 वॉल्वों बसों का संचालन शुरू,टिकट 819 रुपए, टाइमिंग जानें

हल्द्वानी से दिल्ली के लिए 6 वॉल्वों बसों का संचालन शुरू,टिकट 819 रुपए, टाइमिंग जानें

हल्द्वानी: दिल्ली सरकार से बसों की एंट्री की अनुमति मिलने के बाद हल्द्वानी के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब शहर दिल्ली के लिए वॉल्वों बसों का संचालन शुरू हो गया है। लंबे वक्त से यात्री वॉल्वों बसों के संचालन का इंतजार कर रहे थे और शुक्रवार से उन्हें राहत मिलने लगेगी। हल्द्वानी से दिल्ली के कुल 6 वॉल्वों बसों का संचालन किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली सरकार ने केवल 50 प्रतिशत बसों को ही एंट्री की अनुमति दी है। दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को कितना किराया देना होगा इस बारे में अब आपकों बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पौड़ी जिले में 80 टीचर कोरोना पॉजिटिव,84 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी

यह भी पढ़ें: Lockdown के बाद शुरू हुई सुशीला तिवारी की OPD, एक दिन में 30 मरीजों को ही देखेंगे डॉक्टर्स

हल्द्वानी से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 819 रुपए देने होंगे। पहली बस सुबह 8 बजे, दूसरी बस द सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर और तीसरी बस सुबह दस बजे चौथी वॉल्वो बस शाम 8 बजे, पांचवी बस रात 9 बजे और आखिरी बस रात 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग की डीएम वंदना सिंह को हटाया गया, कार्मिक विभाग में अटैच किया गया

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: दीवाली से पहले आम आदमी को झटका, ऑटो का सफर अब पांच रुपये महंगा

आरएम यशपाल सिंह ने जानकारी दी कि शासन से अनुमति मिलने के बाद वॉल्वों बसों के संचालन को शुरू किया जा रहा है। लंबे वक्त से यात्रियों को वॉल्वो सेवा के शुरू होने का इंतजार था। दिल्ली के अलावा भी लोगों को अन्य रूटों के लिए साधारण बसों के अलावा एसी और वॉल्वों बसों के शुरू होने का इंतजार है। इस पर मंथन किया जा रहा है और धीरे-धीरे अन्य सेवाओं को भी शुरू किया जाएगा। एसी बसों का संचालन शुरू होने से सफर आरामदायक बनेगा।

यह भी पढ़ें: दिसंबर तक स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहुंचे पानी,CM ने जिलाधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:दिवाली से पहले चोर पोस्ट मास्टर ने मचाया शोर,करीब डेढ़ करोड़ का गबन कर डाला

बता दें कि सिंतबर के आखिरी हफ्ते में सरकार ने अन्य राज्यों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के संचालन को हरी झंड़ी दी थी। बात दिल्ली की करें तो शुरू में बसों का संचालन कौशांबी तक किया जा रहा था लेकिन अब सीमित संख्या में बसें आनन्द बिहार जा रही हैं।

To Top