Sports News

रोहित का तीसरा दोहरा शतक बनते ही रोने लगी पत्नी रितिका (वीडियो)

नई दिल्ली:किशन सिंह:खास दिन को खास कैसे बनाते है वो लोगों को रोहित शर्मा से सीखना चाहिए। मोहाली का मैदान था। दिन बुधवार था और 13 तारीख भारतीय सलामी बल्लेबाज का सालगिराह का दिन था। ग्राउंड में बल्ला लिए रोहित शर्मा खड़े थे तो स्टैंड्स में उम्मीदे लगाई बैठी उनकी पत्नी रीतिका थी। तोहफा तो सब अपनी पत्नी को देते है पर जो तोहफा रोहित शर्मा ने रीतिका को दिया उस तोहफे ने उनकी आंखों में प्यार के आंसू भर दिए। हम सबके चहिते रोहित ने अपनी पत्नी और देश को तोहफे में वनडे क्रिकेट में अपना तीसरा दोहरा शतक जड़कर दिया। लोग एक दोहरा शतक नही मार पाते और इधर भारत के इस सलामी बल्लेबाज ने भारत की कप्तानी करते हुए तीसरा दोहरा शतक जड़ डाला और श्रीलंका को दूसरे वनडे में 141 रनों से मैच हरा दिया। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में तीसरा दोहरा शतक जड़ पूरा विश्व क्रिकेट हैरत में डाल दिया। रोहित दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे कप्तान बने है। इससे पहले ये रिकॉर्ड विरेंद्र सहवाग के नाम था। सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने मोहाली वनडे में 208 रनों की नाबाद पारी खेली ।। बता दे कि दिसंबर 13 को रोहित की शादी की सालगिरह भी होती है और उन्होंने इससे यादगार बना दिया। पति रोहित का दोहरा शतक बनता देख पत्नी रितिका भावुक हो गई थी। रोहित ने 153 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 208 रन बनाए।

Image result for rohit sharma

रोहित शर्मा ने इससे पहले वनडे मैच के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर (264 रन) श्रीलंका के खिलाफ ही कोलकाता में 13 नवंबर 2014 को बनाया था। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो नवंबर 2013 को बेंगलुरू में 209 रनों की पारी खेली थी। रोहित शर्मा के तीन दोहरे शतकों को मिलाकर वनडे के इतिहास में अब तक कुल 7 बार दोहरे शतक लगे हैं। बाकी के चार दोहरे शतक सचिन तेंदुलकर (200), मार्टिन गुप्टिल (237), वीरेंद्र सहवाग (219), क्रिस गेल (215) ने लगाए हैं।

रोहित शर्मा के शानदार पराी के बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 141 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट 392 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर मेहमान श्रीलंका को निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 251 रन पर रोककर 141 रन से मैच जीत लिया।रोहित ने अपने साथी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (68) के साथ पहले विकेट के लिए 115 रन जोडऩे के अलावा श्रेयस अय्यर (88) के साथ दूसरे विकेट के लिए 213 रन की साझेदारी भी की। भारत का यह स्कोर इस मैदान पर वनडे में सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2011 में नीदरलैंड के खिलाफ यहां पांच विकेट पर 351 रन बनाये थे ।

वीडियो देखने के अगली स्लाइड पर जाए

 

Pages: 1 2

To Top
Ad