Uttarakhand News

तिलसारी गांव में जंगली सुअर ने सात वर्षीय बच्ची पर किया हमला, बेटी को बचाने गए 5 लोग भी घायल

बागेश्वर: तहसील के ग्राम तिलसारी में बुधवार सुबह आंगन में खेल रही एक बच्ची पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। बच्ची को बचाने आए लोगों पर भी सुअर ने प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया है, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद नायब तहसीलदार तितिशा जोशी हॉस्पिटल पहुंची। उन्होंने घायलों का हाल जाना साथ ही वन विभाग को सुअर को मारने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने वन विभाग से घायलों का इलाज करने और सुअरों के आतंक से लोगों को निजात दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़े:बागेश्वर: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़े:टीवी एक्टर ने लूटे शिक्षिका के जेवर,उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी को मुंबई से खोज निकाला

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार तिलसारी में कैलाश चंद्र तिवाड़ी की सात वर्षीय बेटी बबीता अपने आंगन में खेल रही थी। इसी बीच करीब नौ बजे सुअर ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन व अन्य लोग बाहर आए और बच्ची को बचाने के लिए दौड़े। इस बीच सुअर ने मासूम को बचाने आई 37 साल की निर्मला पत्नी नारायण दत्त, 60 साल के चंदन सिंह पुत्र कुंवर सिंह को घायल कर दिया।

इसी बीच सुअर के हमले की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे बिशन दत्त भट्ट पुत्र प्रेम बल्लभ भट्ट को भी सुअर ने घायल कर दिया। इसी बीच सुअर ने 92 साल के कृष्णनंद नौटियाल को भी घायल कर दिया। पांचों घायलों को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। इलाज कर रहे डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता ने बताया दो लोगों बबीता और चंदन सिंह परिहार के जख्म गहरे हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े:हल्द्वानी का मामला:रसोई गैस के सिलेंडर में गैस की जगह निकला पानी,45 लोगों के साथ हुआ धोखा

यह भी पढ़े:हल्द्वानी:पिछले 12 दिन से गायब है महिला, पांच वर्षीय बेटे के साथ गई थी बाजार,पुलिस की कोशिश जारी

To Top
Ad