National News

जीवित महिला को मृत घोषित किया ! परिजनों का हंगामा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रामा सेंटर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक डॉक्टर ने जीवित महिला को चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया | डॉक्टर की इस बड़ी गलती से घुसाए परिजनों ने जमकर हंगामा किया |

जानकारी के अनुसार गड़ी कनौरा गाँव की शमशुन निशा कई गंभीर बिमारियों से पीड़ित हैं और केजीएमयू में उसका इलाज चल रहा था | रविवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर गए | ट्रामा सेंटर में चेकअप के बाद डॉक्टर ने उससे मृत घोषित कर दिया | इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम रूम ले गए जहाँ डॉक्टरों ने संदेह होने पर उसका ईसीजी कराया जिसमे पता चला की महिला जिन्दा है |
महिला के जिन्दा होने की बात पता चलने पर परिजन हंगामा करने लगे व डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया | इस पर डॉक्टर मरीज को हॉस्पिटल से बाहर निकालने की धमकी देने लगा |जिसके बाद विवाद बढ़ गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के परिजनों को शांत कराया | फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है |

To Top