World News

विज्ञान का चमत्कार,मृत महिला के गर्भाशय प्रतिरोपण से दूसरी महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

नई दिल्ली: विज्ञान में हर चीज संभव हैं। कई बार विज्ञान के क्षेत्र में ऐसे चमत्कार हुए हैं जिन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। चिकित्सीय इतिहास में पहली बार एक मृत अंगदाता के गर्भाशय का प्रतिरोपण कर दूसरी महिला ने   स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। यह चमत्कार बुधवार को हुआ और शोधकर्ताओं ने इस बारे में जानकारी दी। इस मामले ने गर्भाशय की समस्या की वजह से बच्चे को जन्म देने में अक्षम महिलाओं को संजीवनी प्रदान की है।

हल्द्वानी लाइव का YOUTUBE चैनल जरूर SUBSCRIBE करें

‘लांसेट’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार यह सफल ऑपरेशन सितंबर 2016 में ब्राजील के साओ पाउलो में किया गया। यह दर्शाता है कि प्रतिरोपण व्यावहारिक हैं और गर्भाशय की समस्या की वजह से बच्चे को जन्म देने में अक्षम हजारों महिलाओं की मदद कर सकता है।

मेडिकल जर्नल जानकारी दी कि बच्ची का जन्म दिसंबर 2017 में हुआ। हाल तक गर्भाशय की समस्या की शिकार महिलाओं के लिये बच्चों को गोद लेना या सरोगेट मां की सेवाएं लेना ही विकल्प था। जीवित दाता (डोनर) से प्राप्त गर्भाशय के जरिये बच्चे का सफलतापूर्वक जन्म कराने की पहली घटना 2014 में स्वीडन में हुई थी। इसके बाद से 10 और बच्चों का इस तरह से जन्म कराया गया है। चिकित्सक यह पता लगाना चाहते थे कि क्या किसी मृत महिला के गर्भाशय का इस्तेमाल करके इस प्रक्रिया को अंजाम दिया जा सकता है।

हल्द्वानी लाइव का YOUTUBE चैनल जरूर SUBSCRIBE करें

बुधवार को इस सफलता की जानकारी दिये जाने से पहले अमेरिका, चेक गणराज्य और तुर्की में 10 प्रयास किये गए। बांझपन से 10 से 15 फीसदी दंपती प्रभावित होते हैं। इसमें से 500 महिलाओं में एक महिला गर्भाशय की समस्या से पीड़ित रहती है। साओ पाउलो विश्वविद्यालय के अस्पताल में पढ़ाने वाले चिकित्सक डानी एजेनबर्ग ने बताया कि हमारे नतीजे गर्भाशय की समस्या की वजह से संतान पैदा कर पाने में अक्षम महिलाओं के लिये नये विकल्प का सबूत प्रदान करते हैं।’’ उन्होंने इस प्रक्रिया को ‘चिकित्सीय इतिहास में मील का पत्थर’ बताया।

हल्द्वानी लाइव का YOUTUBE चैनल जरूर SUBSCRIBE करें

32 वर्षीय महिला दुर्लभ सिंड्रोम की वजह से बिना गर्भाशय के पैदा हुई थी। प्रतिरोपण के चार महीने पहले उसमें इन-विट्रो निषेचन किया गया जिससे आठ निषेचित अंडे प्राप्त हुए। इन्हें फ्रीज करके संरक्षित रखा गया। गर्भाशय दान करने वाली महिला 45 साल की थी। उसकी मस्तिष्काघात की वजह से मृत्यु हुई थी। उसका गर्भाशय ऑपरेशन के जरिये निकाला गया और दूसरी महिला में प्रतिरोपण किया गया। यह ऑपरेशन जटिला था जिसमें 10 घंटे से अधिक समय लगा। ऑपरेशन करने वाले दल ने दाता के गर्भाशय को जिस महिला में उसका प्रतिरोपण किया गया उसकी धमनी, शिराओं, अस्थिरज्जु और वेजाइनल कैनाल से जोड़ा गया।

हल्द्वानी लाइव का YOUTUBE चैनल जरूर SUBSCRIBE करें

महिला का शरीर नये अंग को अस्वीकार नहीं कर दे इसके लिये उसे पांच अलग-अलग तरह की दवाएं दी गईं। पांच महीने बाद गर्भाशय ने अस्वीकार किये जाने का संकेत नहीं दिया। इस दौरान महिला का अल्ट्रासाउन्ड सामान्य रहा और महिला को नियमित रूप से माहवारी आती रही। सात महीने के बाद निषेचित अंडों का प्रतिरोपण किया गया। दस दिन बाद चिकित्सकों ने खुशखबरी दी कि महिला गर्भवती है। गुर्दे में मामूली संक्रमण के अलावा 32 सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान सबकुछ सामान्य रहा। करीब 36 सप्ताह के बाद ऑपरेशन के जरिये महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के समय बच्ची का वजन ढाई किलोग्राम था।

To Top