World News

पति पत्नी बना रहे थे Tik Tok वीडियो, पीछे बेटे ने किया कुछ ऐसा, उड़ जाएंगे होश

नई दिल्लीः Tik Tok पूरी दुनिया में फैमस हो चुका है। टिक टॉक एप से कई लोग रातों रात फैमस हो जा रहें हैं। तो वहीं कई लोगों को टिक टॉक में वीडियो बनाना महंगा पड़ जा रहा है। लोग वीडियों बनाने में इतने खो जाते हैं कि कई बार बड़े हादसों का शिकार बन जातें हैं। ऐसा ही एक दिल दहलवा देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा अपने माता पिता को देख कर उनको कॉपी कर बैड से कूद गया।

बता दें कि 3 साल का बच्चा गैबरियल अपनी मां को कॉपी करने के चक्कर में बैड से कूद जाता है। नीचे बैड लगे होने के वजह से बड़ा हादसा होने से टल जाता है और बच्चे को किसी तरह की कोई चोट नहीं आती है। Tik Tok के इस वीडियो को बच्चे के इंस्टाग्राम अकाउंट bonor_gabriel पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गैबरियल की मां वेटा अनानास पति एंड्री पर कूद रही हैं। वीडियो को स्लो मोशन में बनाया गया है। वहीं इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है क्योंकि बच्चा जब गिरता है तो हंसता है, तो वहीं कई लोग इस वीडियो की आलोचना कर रहें हैं कि इतनी बड़ी लापरवाही के चलते अगर बच्चा हादसे का शिकार हो जाता।

max face clinic haldwani
To Top