World News

डोकलाम विवाद के बाद पहली बार मिले भारत-चीन ,सफल रही बातचीत

नई दिल्ली: दो महीने से भी ज्यादा चले डोकलाम विवाद के बाद शुक्रवार को भारत और चीन ने पहली बार एक दूसरे से मुलाक़ात की | बीजिंग में हुई चर्चा में बॉर्डर विवाद व आपसी समन्वय बढ़ाने पर बात हुई | दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा की समीक्षा की और मिलिट्री कांटेक्ट बढ़ाने पर बल दिया |

वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कॉन्सुलेशन एंड कोआर्डिनेशन (wmcc) की दसवीं बैठक में दोनों देशों ने बीजिंग में मुलाक़ात की | wmcc की शुरुआत वर्ष 2012 में की गयी थी, इसका उद्देशय भारत और चीन के बीच परामर्श और समन्वय बढ़ाना व बॉर्डर क्षेत्र में शांति कायम करना है |

जारी की गयी विज्ञप्ति के अनुसार यह बैठक सौहार्दपूर्ण व रचनात्मक माहौल में हुई | दोनों देशों ने सभी क्षेत्रों की समीक्षा की व क्षेत्र में शांति बनाये रखने की वकालत की | दोनों देशों ने सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यास व सीमा पर शांति बनाये रखने के लिए अपने संकल्प को दोहराया | इस बातचीत से दोनों देशों के बीच उत्पन हुए गतिरोध को खत्म करने में मदद मिलेगी |

To Top