Nainital-Haldwani News

इस दीपावली आत्मनिर्भर भारत के सपने को करें रोशन, बच्चों ने बनाई कैंडल,उन्हें जरूर खरीदें

हल्द्वानी: जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था के अलावा डीएम सविन बंसल महिलाओं के रोजगार के संबंध काफी गंभीर रहते हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के पद पर चले उसके लिए डीएम बंसल द्वारा कई ट्रेनिंग कैंप व अन्य योजनाओं को प्लान के तहत फ्लोर पर उतारा गया है। नैनीताल प्रशासन ने महिलाओं के रोजगार के लिए आउटलेट खोला है और यह राज्य में किसी भी जिले ने पहली बार किया है। डीएम सविन बंसल का कार्य युवाओं के अलावा सभी वर्गों के लोगों को प्रेरित कर रहा है। उदाहरण है राजकीय संपेक्षण गृह में वर्तमान मे मौजूद चार बच्चे जिन्होंने दीपावली पर्व के लिए रंग-बिरंगी मोमबत्तियां बनाई हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज में होगी 350 से अधिक ड्राइवरों की भर्ती, सड़कों पर दौड़ेंगी अधिक बसें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: अब कम समय में पूरा होगा सफर, 800 किमी डबल लेन सड़कों का होगा निर्माण

इस प्रकार दीपावली के इस पर्व पर विकास के दीये से रोशन होती जिन्दगी के जरिये गरीब बच्चों को जहां मोम के दीये बनाने की महारत हासिल हुई वही उनमे आत्मविश्वास भी बढा है। बच्चों के इस हुनर का अवलोकन उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा द्वारा किया गया तथा मौके पर श्री मिश्रा ने लगभग पांच सौ रूपये की रंगबिरंगी कैंडल भी खरीदी तथा बच्चों के दीपावली के अवसर पर फल आदि भी दिये।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: छोटे वाहनों के लिये भी डायवर्जन तय, सिंधी चौराहे समेत इन जगहों पर नो एंट्री

यह भी पढ़ें: देहरादून से लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का होगा संचालन, पहले से कम वक्त में पूरी होगी यात्रा

वही महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र मे वर्तमान मे 12 परित्यक्ता, गरीब, निराश्ररित महिलायें रह रही है। जिलाधिकारी बंसल की प्रेरणा से यह महिलायें कोविड 19 संक्रमण सुरक्षा के उददेश्य हेतु डबल लेयर रंगबिरंगे काॅटन मास्क तैयार कर रही है। इन महिलाओं द्वारा वर पक्ष एव वधु पक्ष के लिए भी आकर्षक मास्क तैयार किये जा रहे है।उपनिदेशक सूचना द्वारा व्यक्ति प्रयोग के लिए कुछ मास्क भी क्रय किये।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:सिर से उठा पिता का साया,चलिए बच्चों के लिए मिलकर बढ़ाए मदद का हाथ

यह भी पढ़ें: महाकुंभ के लिये रेलवे की तैयारी, 25 मेला स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों का सफर होगा आसान

जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बताया कि विभाग की गीता साह को कैंडल बनाने का प्रशिक्षण दिलाया गया है। उनके निर्देशन मे बच्चे रंगबिरंगी मोमबत्तियां तैयार कर रहे है जो कि दीपावली के मौके पर हाथों हाथ बिक जा रही है। इसी प्रकार मूकवधिर महिला द्वारा काॅटन के मास्क बनाये जा रहे है। केन्द्र की अन्य महिलायें भी मास्क बनाने का प्रशिक्षण लेकर इस कार्य मे जुटी हैं। इन बच्चों का उददेश्य है कि उनके हाथों से बनी मोमबत्तीयों से लोगों की दीपावली जगमग हो तथा लोगों के यहा खुशहाली आये। वही महिलाओं की सोच है कि उनके बनाये मास्क से लोग कोरोना से सुरक्षित रहें।

To Top